Sonu Sood: जिस फिल्म से रातों रात मशहूर हुए सोनू सूद, उसके सीक्वल को क्यों ठुकराया? किया बड़ा खुलासा

Table of Content

Sonu Sood इन दिनों अपनी आगामी फिल्म Fateh को लेकर चर्चा में हैं। मौजूदा समय में वह इस फिल्म का जमकर प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनू सूद ने अपनी अपनी उस फिल्म के सीक्वल के बारे में बात की, जिसके पहले पार्ट ने उन्हें देशभर में मशहूर कर दिया था।

Game Changer: गेम चेंजर के 4 गानों में क्यों खर्च हुए 75 करोड़? आखिरकार पता चल गया

Sonu Sood ने ठुकरा दी थी दबंग 2
Sonu Sood
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Sonu Sood ने साल 2010 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दबंग’ में खतरनाक विलेन छेदी सिंह की भूमिका निभाकर लोगों के दिल जीत लिए थे। अब हाल ही में
उन्होंने यह खुलासा किया कि सलमान खान ने उन्हें ‘दबंग 2’ में छेदी सिंह के भाई का रोल ऑफर किया था। हालांकि, सोनू ने यह ऑफर ठुकरा दिया।

दूसरे भाग में नजर आए थे प्रकाश राज

‘दबंग’ के पहले भाग में संकेत दिया गया था कि छेदी सिंह का भाई चुलबुल पांडे (Salman Khan) से बदला लेने के लिए आएगा। इसके बावजूद, ‘दबंग 2’ में प्रकाश राज के रूप में नए विलेन को दर्शकों के सामने पेश किया गया। वहीं उनके भाइयों का किरदार निकेतन धीर और दीपक डोबरियाल ने निभाया।

इस वजह से किया फिल्म को रिजेक्ट
Sonu Sood
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ से एक बातचीत में Sonu Sood ने कहा, “सलमान और अरबाज मेरे परिवार जैसे हैं। इसलिए उन्होंने मुझे छेदी सिंह के भाई का रोल फिर से ऑफर किया, लेकिन मैंने उसे मना कर दिया।” उन्होंने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा, “वह रोल मुझे उत्साहित नहीं कर रहा था। सलमान और अरबाज बहुत प्यारे थे, उन्होंने मुझे करने के लिए कहा, लेकिन मैंने उन्हें कहा, ‘मुझे इस रोल को लेकर एक्साइटमेंट नहीं आ रही है तो मैं यह कैसे कर पाऊंगा। इस पर उन्होंने कहा कि कोई दिक्कत नहीं है।”

Fateh में जल्द नजर आएंगे सोनू

Sonu Sood ने यह भी साझा किया कि वह दबंग 2 की टीम का हिस्सा नहीं थे, फिर भी सलमान ने उन्हें प्रीमियर पर बुलाया था। ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ की बात करें तो दोनों ही फिल्म बड़े हिट हुए। हालांकि, तीसरा भाग ‘दबंग 3’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब सोनू अपनी आगामी एक्शन फिल्म ‘फतेह’ की रिलीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं, जो उनकी निर्देशन और प्रोडक्शन में पहली फिल्म है। ‘फतेह’ 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सोनू के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और नसीरुद्दीन भी अहम भूमिका में होंगे।

Baby John Box Office Collection Day 3 : ‘बेबी जॉन’ तीन दिनों में ही हुई पस्त, जानें फिल्म का कुल कलेक्शन

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...