Game Changer ही नहीं Ram Charan की ये फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कर सकती हैं धुआंधार कमाई

Table of Content

Ram Charan आगामी फिल्म Game Changer को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है। यह पहला मौका है जब दोनों कलाकार एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म की लगातार हो रही चर्चाओं के बीच आज हम आपको राम चरण की आगामी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करने का दम रखती हैं…

यह भी पढ़ें-  Sonu Sood: जिस फिल्म से रातों रात मशहूर हुए सोनू सूद, उसके सीक्वल को क्यों ठुकराया? किया बड़ा खुलासा

Ram Charan की आरसी 16 का बेसब्री से इंतजार

Ram Charan की इस आगामी फिल्म को अस्थाई तौर पर आरसी 16 नाम दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में होंगी। फिल्म का निर्देशन उपेना फेम निर्देशक बुची बाबू सना कर रहे हैं। फिल्म को संगीत से सजाने की जिम्मेदारी ए आर रहमान के पास है। यह फिल्म एक बड़े बजट में बनाई जाएगी। इस फिल्म में राम चरण दर्शकों को एक नए रूप में देखने को मिलेंगे। फिल्म के 2025 में रिलीज होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Game Changer: गेम चेंजर के 4 गानों में क्यों खर्च हुए 75 करोड़? आखिरकार पता चल गया

आरसी 17

Ram Charan और सुकुमार की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के तैयार है। इस फिल्म को अस्थाई रूप से आरसी 17 कहा जा रहा है। रंगस्थलम के बाद निर्देशक-अभिनेता की यह जोड़ी एक बार फिर से अपना जादू चला सकते हैं। इस फिल्म के लिए संगीत देवी श्री प्रसाद तैयार करेंगे। फिल्म की रिलीज को लेकर आधिकारिक रूप से अब तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

RRR 2

RRR की अपार सफलता के बाद निर्देशक एस एस राजामौली ने फिल्म के सीक्वल के बारे में संकेत दिए हैं। हालांकि, इस समय तक सीक्वल को लेकर अब तक कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद जताई जा रही है कि राम चरण और जूनियर एनटीआर एक बार फिर से साथ नजर आएंगे।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...