Dipika Kakar की 14 घंटे चली सर्जरी, शोएब इब्राहिम ने दिया अपडेट, अब कैसी है तबीयत?

Table of Content

Dipika Kakar: टेलीविजन की मशहूर जोड़ी दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के लिए बीते कुछ हफ्ते मुश्किल भरे रहे हैं। दीपिका स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं। मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में उनकी 14 घंटे लंबी सर्जरी हुई। बुधवार को शोएब ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए फैंस को दीपिका की सेहत के बारे में जानकारी साझा की।

Dipika Kakar: कौन हैं दीपिका कक्कड़? जिन्हें हुआ स्टेज 2 का लिवर कैंसर

शोएब ने दिया अपडेट

उन्होंने कहा कि Dipika Kakar इस वक्त आईसीयू में हैं और उन्हें कुछ दर्द हो रहा है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। शोएब ने प्रशंसकों से दीपिका के लिए दुआएं मांगने की अपील की है। शोएब ने मंगलवार रात अपडेट न दे पाने के लिए फैंस से माफी मांगी। उन्होंने लिखा, “मंगलवार रात अपडेट न दे पाने के लिए माफी चाहता हूं। सर्जरी काफी लंबी थी, जो 14 घंटे तक चली। लेकिन अल्हम्दुलिल्लाह, सब कुछ ठीक रहा। दीपिका अभी आईसीयू में हैं।” उन्होंने आगे बताया कि दीपिका को हल्का दर्द है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। शोएब ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, “आपके प्यार, दुआओं और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया। यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। दीपिका के आईसीयू से बाहर आने पर मैं फिर अपडेट दूंगा। कृपया उनके लिए दुआ करते रहें।”

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर, इमोशनल पोस्ट में फैंस से की दुआ की अपील

Dipika Kakar
शोएब इब्राहिम: इंस्टाग्राम
कुछ समय के लिए टालनी पड़ी थी सर्जरी

शोएब ने मंगलवार को बताया था कि Dipika Kakar की सर्जरी सुबह होने वाली है और यह काफी लंबी होगी। उन्होंने फैंस से उनकी पत्नी के लिए दुआएं मांगने को कहा था। इससे पहले अपने व्लॉग में शोएब ने दीपिका की सेहत के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि सर्जरी पिछले हफ्ते होनी थी, लेकिन दीपिका को फ्लू हो जाने के कारण इसे टालना पड़ा। इसके अलावा, दीपिका को गॉल ब्लैडर में पथरी की वजह से भी दर्द का सामना करना पड़ रहा था।

डॉक्टरों ने दीपिका को दिलाया भरोसा

Dipika Kakar ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर अपनी बीमारी के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की शिकायत के बाद जांच में पता चला कि उनके लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है जो स्टेज 2 कैंसर है। दीपिका ने लिखा, “पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए बहुत मुश्किल रहे। दर्द की जांच के लिए अस्पताल गए, तो पता चला कि लिवर में ट्यूमर है और फिर यह जानना कि यह कैंसर है,यह समय हमारे लिए बेहद कठिन था।” हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि सर्जरी के बाद वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगी।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...