Metro In dino Trailer: मेट्रो इन दिनों का ट्रेलर रिलीज, अनुराग बसु की फिल्म फिर लाएगी प्यार और जिंदगी की कहानी

Table of Content

Metro In dino Trailer: प्यार की उलझनों, जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों और रिश्तों की मासूमियत को पर्दे पर बुनने वाले निर्देशक अनुराग बसु एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छूने आ रहे हैं। उनकी नई फिल्म ‘मेट्रो इन डिनो’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह ट्रेलर प्यार, जिंदगी और उसकी उलझनों की एक खूबसूरत झलक पेश करता है।

Aankhon Ki Gustaakhiyan: ‘आंखों की गुस्ताखियां’की पहली झलक आई सामने, प्यार में डूबे दिखे विक्रांत-शनाया

फिल्म में कई मशहूर सितारे

इस बार भी फिल्म में अलग-अलग जोड़ों की कहानियां दिखाई जाएगी। Metro In dino में कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस के तड़के के साथ दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। भूषण कुमार के टी-सीरीज के साथ मिलकर बनी इस फिल्म में सितारों की चमकदार फौज है। इस फिल्म में अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, अली फजल और नीना गुप्ता शामिल हैं। प्रीतम के संगीत से सजी यह फिल्म 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Thug Life Advance Booking में छाई, रिलीज से पहले ही बटोर डाले करोड़ों रुपये

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)

क्या है ट्रेलर में खास?

Metro In dino आधुनिक प्यार की कहानियों को शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच बयां करती है। यह फिल्म उन रिश्तों की बात करती है, जो कभी हंसाते हैं, कभी रुलाते हैं और कभी दिल को सुकून देते हैं। ट्रेलर में अनुराग बसु की खास शैली साफ दिखती है, जहां हर किरदार की कहानी छोटी-छोटी भावनाओं से बुनी गई है। चाहे वह प्यार की शुरुआत हो, टूटे दिलों का दर्द हो या जिंदगी की उलझनों में छिपी हंसी। यह फिल्म हर भाव को खूबसूरती से पेश करती है। ट्रेलर के एक सीन में सारा और आदित्य की रोमांटिक केमिस्ट्री दिल को छू जाती है, तो वहीं पंकज त्रिपाठी और कोंकणा की संजीदा अदाकारी भी दिल जीत लेती है।

Salman Khan: सलमान के किरदारों का जलवा, चैटजीपीटी भी हुआ फैन

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...