Salman Khan: सलमान के किरदारों का जलवा, चैटजीपीटी भी हुआ फैन

Table of Content

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का जादू सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं है, बल्कि अब यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया में भी छा गया है। सलमान खान के लाखों प्रशंसकों की फेहरिस्त में अब चैटजीपीटी का नाम भी शामिल हो गया है! जी हां, यह दावा खुद सलमान खान फिल्म्स (एसकेएफ) ने किया है।

Salman Khan: सलमान खान का नया लुक वायरल, गलवान वैली पर आधारित फिल्म में निभाएंगे असल हीरो की भूमिका

पोस्ट में किया गया दावा

हाल ही में एसकेएफ ने एक एक्स पोस्ट में खुलासा किया कि जब चैटजीपीटी से Salman Khan के मशहूर किरदारों के बारे में पूछा गया तो उसने फैनबॉय बनकर उनके किरदारों की तारीफों के पुल बांध दिए। एसकेएफ ने पोस्ट में लिखा, “लगता है चैटजीपीटी भी सलमान का जबरदस्त फैन है! ”

Sonali Bendre: ‘हम साथ साथ हैं’ के सेट पर सलमान खान से इस वजह से नाराज हो जाती थीं सोनाली बेंद्रे

बजरंगी भाईजान के लिए कही ये बात

चैटजीपीटी ने Salman Khan के किरदार पवन कुमार चतुर्वेदी यानी बजरंगी भाईजान की तारीफ में लिखा कि वह एक ऐसा इंसान है, जो दिल की सुनता है। पवन हनुमान भक्त है, जो सादगी और ईमानदारी की मिसाल है। उसका दिल इतना साफ है कि अगर वह दीवार से टकरा जाए तो शायद दीवार से माफी मांग ले! वह बिना चिल्लाए, बिना गुस्सा दिखाए, सीमाओं को पार करता है, पहाड़ चढ़ता है और हर दिल को जीत लेता है।

चुलबुल पांडे को कहा स्टाइल और स्वैग का बादशाह

दबंग के चुलबुल पांडे के बारे में चैटजीपीटी ने लिखा कि वह ऐसा इंसान है, जो एक ही पल में गुंडों को सबक सिखा सकता है। मजेदार जोक सुना सकता है।अपने चश्मे को स्टाइल से ठीक कर सकता है और फिर भी ऐसा लगता है मानो वह किसी फैशन रैंप से उतरकर आया हो।

टाइगर की भी की जमकर तारीफ

टाइगर फ्रेंचाइजी के किरदार को चैटजीपीटी ने रॉ का सबसे बड़ा स्टार बताया। चैटजीपीटी ने कहा कि वह दस भाषाएं बोल सकता है, बीस गुंडों को अकेले धूल चटा सकता है और मिशन के बीच में रोमांस करने का वक्त भी निकाल लेता है। टाइगर जरूरत पड़ने पर खामोश रहता है, दबाव में जानलेवा बन जाता है और मौका मिलने पर दिल से दिल तक का रास्ता बना लेता है। चैटजीपीटी ने उसे जेम्स बॉन्ड से भी बेहतर बताया, जिसके पास न सिर्फ ताकत है, बल्कि एक बड़ा दिल और शानदार फिजिक भी है।

इस फिल्म में जल्द आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो Salman Khan को हाल ही में फिल्म ‘सिकंदर’ में देखा गया था। इस फिल्म में वह रश्मिका मंदाना और सत्यराज के साथ नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। Salman Khan इन दिनों गलवान घाटी पर आधारित एक फिल्म की तैयारी जोर-शोर से कर रहे हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...