Wednesday Box Office Report: ‘भूल चूक माफ’ से लेकर ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ तक, जानें बुधवार को किसने की कितनी कमाई

Table of Content

Box Office: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें कॉमेडी से लेकर ड्रामा और एक्शन शैली तक की फिल्में शामिल हैं। इनमें से कुछ फिल्में टिकट खिड़की पर कमाल दिखा रही हैं। वहीं, कुछ फिल्मों का बुरा हाल है। आइए जानते हैं कि बुधवार को कौन सी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया है।

भूल चूक माफ

भूल चूक माफ में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया है। यह फिल्म पहले दिन से ही Box Office पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बीते दिन यानी बुधवार को इस फिल्म ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 40.5 करोड़ रुपये हो गई है।

Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव का रिपोर्ट कार्ड, ‘भूल चूक माफ’ से पहले कैसा रहा पिछली 5 फिल्मों का हाल?

मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग

टॉम क्रूज की फिल्मों की दीवानगी भारत में कुछ कम नहीं है। उनकी हालिया फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग‘ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार कर रही है। पहले वीकएंड में धमाल मचाने के बाद अब यह फिल्म वीकडेज में भी Box Office पर मजबूती से खड़ी है। फिल्म ने बुधवार को 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 79.5 करोड़ रुपये हो गया है।

Mission Impossible The Final Reckoning X Review: लोगों को कैसा लगा एथन हंट का आखिरी मिशन? जानें

रेड 2

अजय देवगन ने अपनी फिल्म ‘रेड 2’ से दमदार वापसी की है। इस फिल्म को दर्शक अब भी बहुत पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि यह फिल्म Box Office पर मजबूती के साथ अब तक टिकी हुई है। फिल्म ने बीते दिन यानी चौथे बुधवार को 62 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 164.32 करोड़ रुपये हो गया है।

Raid 2 Collection Day 14: दोनों हाथों से पैसे बटोर रही अजय देवगन की फिल्म, दूसरे बुधवार को इतनी हुई कमाई

केसरी वीर

सूरज पंचोली की फिल्म ‘केसरी वीर’ का Box Office पर बुरा हाल है। रिलीज से पहले फिल्म की काफी ज्यादा हाइप थी, लेकिन टिकट खिड़की पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी है। बुधवार को इस फिल्म ने 16 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 1.39 करोड़ रुपये हो गई है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...