Urvashi Rautela: उर्वशी का दावा- लियोनार्डो ने उन्हें कहा ‘कान’ की रानी, ओरी ने दिया तगड़ा जवाब

Table of Content

Urvashi Rautela: कान फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर के सितारे अपनी चमक बिखेरते हैं। इस बार बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अपनी शानदार मौजूदगी और बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर उर्वशी नेअपने स्टाइलिश लुक्स से लोगों का दिल जीता लिया।उन्होंने कान में कई बड़े सितारों से मुलाकात की और अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

Tamannaah Bhatia: एक लाइक की वजह से सुर्खियों में आईं तमन्ना भाटिया, अभिनेत्री को देनी पड़ी सफाई

उर्वशी ने ली लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ सेल्फी

गुरुवार की सुबह Urvashi Rautela ने अपने इंस्टाग्राम पर कान फिल्म फेस्टिवल की कुछ शानदार तस्वीरें साझा कीं। इनमें से एक तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा। इस तस्वीर में वह हॉलीवुड के सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ नजर आईं। हालांकि, असली चर्चा का कारण बनी उनकी पोस्ट का कैप्शन। उर्वशी ने लिखा, “जब लियोनार्डो डिकैप्रियो आपको कान की रानी कहें! शुक्रिया, लियो… यह तो टाइटैनिक वाली तारीफ है!” इस कैप्शन ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इस कैप्शन को देखकर फैंस और फॉलोअर्स ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी।

Border 2: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल का होगा खास सीन, देखकर आ जाएगी पहले पार्ट की याद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA (@urvashirautela)

ओरी ने दिया तगड़ा जवाब

इनमें सबसे मजेदार कमेंट Urvashi Rautela के दोस्त और सोशल मीडिया स्टार ओरहान अवत्रामणि, यानी ओरी का आया । ओरी ने अपने मजाकिया अंदाज में लिखा, “लियो ने आपको कान की रानी कहा, तो इसमें नई बात क्या है? आप तो पहले से ही कान की रानी हैं! और क्या कहते? दीदी? बहनजी? उर्वशी बाई?” ओर्री का यह कमेंट देखते ही देखते वायरल हो गया और फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...