Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने 19 दिन बाद तोड़ी चुप्पी, फिर भी नाराज दिखे यूजर्स, बोले- बहुत देर कर दी

Table of Content

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद वह लगातार 19 दिन तक एक्स पर ब्लैंक ट्वीट करते रहै। अब बिग बी ने रविवार, 11 मई 2025 को एक्स पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और देशभक्ति से भरी एक पोस्ट लिखी है। उनकी पोस्ट में पहलगाम हमले की क्रूरता को बयां करने की कोशिश की गई है।

Vishal Mishra: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच विशाल मिश्रा ने किया एलान, बोले- तुक्रिये-अजरबैजान कभी नहीं जाऊंगा

अमिताभ बच्चन ने एक्स पर की पोस्ट

उन्होंने लिखा, “छुट्टियां मनाते हुए, उस राक्षस ने निर्दोष पति-पत्नी को बाहर खींचकर पति को नग्न किया और उसके धर्म की पूर्ति करने के बाद गोली मारने लगा। पत्नी ने घुटनों पर गिरकर रो-रोकर गुहार लगाई, ‘उसे मत मारो।’ लेकिन उस कायर राक्षस ने बेरहमी से पति को गोली मारकर पत्नी को विधवा बना दिया। जब पत्नी ने कहा, ‘मुझे भी मार दो,’ तो राक्षस ने जवाब दिया, ‘नहीं, तू जाकर ‘…’ को बता।’ बेटी की मनःस्थिति पर बाबूजी की कविता याद आई- ‘मानो वो बेटी ‘…’ के पास गई और बोली, ‘चिता की राख कर में, मांगती सिंदूर दुनिया।’ इसके बाद ‘…’ ने दे दिया सिंदूर। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जय हिंद, जय हिंद की सेना। तू ना थमेगा कभी, तू ना मुड़ेगा कभी, तू ना झुकेगा कभी। कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ। अग्निपथ! अग्निपथ! अग्निपथ!”

Operation Sindoor: फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का एलान लोगों को नहीं आया पसंद, नेटिजंस बोले- शर्म करो यार

लोग दिखे नाराज

इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गई, लेकिन कई यूजर्स को लगा कि अमिताभ ने यह प्रतिक्रिया देने में देर कर दी। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “हर बात सही वक्त पर अच्छी लगती है, वक्त बीतने के बाद नहीं। आपने जहां रिक्त स्थान छोड़ा, वहां ‘मोदी’ आएगा, शायद आपको नहीं पता। सोचा याद दिला दूं, आपने जवाब देने में बहुत देर कर दी। जब बोलना था, तब आप चुप थे और अब बोले हैं।” एक अन्य यूजर ने मशहूर गाने का हवाला देते हुए लिखा, “बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते।” वहीं, एक शख्स ने तंज कसते हुए कहा, “सीजफायर हो गया, अब पत्नी ने पति को कहा, ‘जाओ, कुछ लिखकर आओ। कब तक पोस्ट नंबर 5372-5373 का खेल खेलते रहोगे?'”

Vijay Deverakonda ने जन्मदिन पर जीता दिल, कुछ हफ्तों तक आय का एक हिस्सा भारतीय सशस्त्र बलों को करेंगे समर्पित

Amitabh Bachchan
एक्स पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
Amitabh Bachchan
एक्स पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

 

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...