Sajid Khan: “हमारे पास हीरो बहुत कम बचे हैं”, साजिद खान ने बॉलीवुड को लेकर क्यों कही ये बात?

Table of Content

Sajid Khan: मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक साजिद खान ने हाल ही में एक पॉडकास्ट ‘बॉलीवुड’ के ‘हीरो’ पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आज की फिल्म इंडस्ट्री में सच्चे मायनों में ‘हीरो’ कम बचे हैं, अब ज्यादातर ‘लीड एक्टर’ ही नजर आते हैं। साजिद ने पुराने जमाने के हीरो और आज के सितारों के बीच के फर्क को समझाया और कहा कि बॉलीवुड में ‘हीरो’ की वह रौनक अब फीकी पड़ रही है।

Bhool Chuk Maaf: सिनेमाघरों के लिए बनी थी ये 4 फिल्में, बाद में ओटीटी पर करनी पड़ी रिलीज

बॉलीवुड में कम बचे हैं हीरो

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में साजिद ने कहा कि अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, विनोद खन्ना और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गजों ने बॉलीवुड में ‘हीरो’ की जो छवि बनाई थी वह अब धुंधली हो रही है। उन्होंने कहा, “आज हमारे पास हीरो बहुत कम बचे हैं। अब तो बस लीड एक्टर हैं। पहले हीरो होते थे, लेकिन अब लीड एक्टर होते हैं। आजकल कोई भी फिल्म कर सकता है, क्योंकि हीरो की वैल्यू कम हो गई है।” साजिद ने कहा कि पहले हीरो का मतलब था एक ऐसा किरदार जो न सिर्फ पर्दे पर दमदार दिखे, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा भी बने।

Raid 2 Box Office Collection Day 9: नौवें दिन 100 करोड़ी बनी ‘रेड 2’, जानें कलेक्शन

साउथ सिनेमा में अभी भी होते हैं हीरो

इस मामले में साजिद ने साउथ इंडियन सिनेमा की तारीफ की, जहां आज भी हीरो को भव्य और नैतिक रूप में पेश किया जाता है। उन्होंने कहा कि साउथ की फिल्मों में हीरो के किरदार समाज के मूल्यों के साथ चलते हैं । Sajid Khan ने यह भी कहा कि ‘सुपर-लीड’ जैसा कोई शब्द नहीं है, लेकिन ‘सुपरहीरो’ शब्द आज भी उस ऊंचे कद को दिखाता है, जो पहले बॉलीवुड के हीरो का हुआ करता था।

‘शारीरिक बनावट से ज्यादा जरूरी है आंखों की गहराई’

Sajid Khan ने पुराने सितारों की तारीफ करते हुए कहा कि पहले के एक्टर बिना सिक्स-पैक ऐब्स के भी अपनी आंखों और अभिनय से दर्शकों को बांध लेते थे। विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों ने अपनी भावनात्मक गहराई से किरदारों को यादगार बनाया। साजिद ने सलमान खान को जिम-टोन्ड लुक को बॉलीवुड में लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया। सलमान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के बाद सिक्स-पैक का चलन शुरू हुआ। लेकिन साजिद ने जोर देकर कहा कि हीरो की असली ताकत उसकी आंखों की गहराई होती है, न कि सिर्फ शारीरिक बनावट में।

भावनाएं ही बनाती हैं सच्चा हीरो: साजिद खान

साजिद ने रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि रणबीर ने इसके लिए अपनी शारीरिक बनावट बदली, लेकिन उनकी आंखों की भावनात्मक गहराई ने ही किरदार को जीवंत बनाया। अगर रणबीर ने बॉडी नहीं भी बनाई होती तब भी उनका अभिनय उतना ही प्रभावशाली होता। इसके अलावा साजिद ने सनी देओल की ‘गदर 2’ की तारीफ की। सनी के पास जिम-टोन्ड बॉडी नहीं थी, लेकिन उनकी ‘देसी’ ताकत और स्वाभाविक अभिनय ने एक्शन दृश्यों को विश्वसनीय और दमदार बनाया।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...