Satish Shah Death: किस बीमारी ने ली अभिनेता शाह की जान?

Table of Content

Satish Shah Death: बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया ने 25 अक्तूबर को अपना एक चहेता चेहरा खो दिया। ‘सराभाई वर्सेज सराभाई’ में इंद्रवर्धन सराभाई के किरदार से हर घर में पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता सतीश शाह अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज दोपहर करीब 2:30 बजे उनका निधन हो गया। वग 74 वर्ष के थे।

Thamma Box Office Collection Day 5: थामा हिट होगी या नहीं? इस दिन में हो जाएगा फैसला

किस बीमारी ने सतीश शाह की ली जान? (Satish Shah Death Reason)

सतीश किडनी फेलियर से जूझ रहे थे। उनको हिंदूजा अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की पुष्टि की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारे प्यारे दोस्त और महान अभिनेता सतीश शाह कुछ घंटे पहले किडनी फेलियर से चल बसे। उन्हें हिंदूजा अस्पताल ले जाया गया। यहां उन्होंने आखिरी सांस ली। हमारी इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति। ओम शांति।” उन्होंने बताया कि उनका शव बांद्रा ईस्ट के उनके घर पर लाया जाएगा। अंतिम संस्कार की जानकारी बाद में दी जाएगी। अशोक पंडित ने कहा, “मैंने सतीश के साथ बहुत काम किया। वह एक महान इंसान थे।

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 4: सुपरहिट होने की राह पर ‘दीवानियत’, जानें कुल कलेक्शन

इस फिल्म से रातों रात हुए मशहूर

सतीश शाह का जन्म 25 जून 1951 को मुंबई में एक कच्छी गुजराती परिवार में हुआ। मांडवी से ताल्लुक रखने वाले सतीश शाह ने जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। फिर पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) में दाखिला लिया। 1983 में कुंदन शाह की कल्ट क्लासिक ‘जाने भी दो यारो’ से उनका सफर शुरू हुआ। इसमें उन्होंने भ्रष्ट म्यूनिसिपल कमिश्नर डी’मेलो का किरदार निभाया था। नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी और पंकज कपूर जैसे सितारों वाली इस सटायर फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। भ्रष्टाचार पर तीखा कटाक्ष करने वाली यह फिल्म आज भी क्लासिक है।

Fauzi ही नहीं, Prabhas की ये फिल्में भी कर सकती हैं बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश

सतीश शाह की फिल्में व टीवी शोज (Satish Shah Films and TV Shows)

छोटे पर्दे पर ‘ये जो है जिंदगी’ (1984) ने उन्हें घर-घर पहुंचाया। इस सीरीज में उन्होंने 55 एपिसोड्स में 55 अलग-अलग किरदार निभाए। 2004 में ‘सराभाई वर्सेज सराभाई’ में उनकी जोड़ी रत्ना पाठक शाह के साथ घर-घर का मजा बनी। रत्ना के साथ उनकी जोड़ी ‘फिल्मी चक्कर’ में भी हिट रही। बड़े पर्दे पर शाह ने ‘कहो ना प्यार है’ (2000), ‘कल हो ना हो’ (2003), ‘फना’ (2006) और ‘ओम शांति ओम’ (2007) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। ‘मैं हूं ना’ में उनका रोल आज भी लोगों को हंसाता है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...