Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 5: सुपरहिट नहीं ब्लॉकबस्टर हो सकती है ‘दीवानियत’

Table of Content

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 5: कुछ फिल्में दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेती हैं। ऐसी ही एक फिल्म का नाम ‘एक दीवाने की दीवानियत’ है। इस फिल्म ने फैंस के साथ कई सेलेब्स का भी दिल जीत लिया है। जो भी इस फिल्म को देख रहा हो वो तारीफ करता नहीं थक रहा। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दर्शक सिनेमाघरों के बाहर इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। इस साल सैयारा के बाद यह दूसरा मौका है जब कोई लवस्टोरी देखकर लोग इतने ज्यादा भावुक हो रहे हैं। रिलीज के दिन से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू कारोबार कर रही है। आइए जानते हैं कि अब तक फिल्म ने कितना कारोबार किया है और यह ब्लॉकबस्टर होने के लिए किस तरह आगे बढ़ रही है।

Thamma Box Office Collection Day 5: थामा हिट होगी या नहीं? इस दिन में हो जाएगा फैसला

‘दीवानियत’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection)

सैयारा की सफलता के बाद लव स्टोरी फिल्मों की डिमांड एक बार फिर से बढ़ती चली जा रही है। अहान पांडे की फिल्म के धमाल के बाद अब एक दीवाने की दीवानियत भी ब्लॉकबस्टर होने की राह पर है। फिल्म के कलेक्शन के आंकड़े यही इशारा कर रहे हैं। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 6 करोड़ रुपये और चौथे दिन 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

पर्दे पर Thamma vs Bhediya आएगी जल्द, अमर कौशिक ने किया कंफर्म!

ब्लॉकबस्टर साबित हो फिल्म (Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 5)

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक शनिवार की सुबह से ही इस फिल्म ने धांसू कारोबार करना शुरू कर दिया है। अब तक इसने 5.75 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। इस तरह फिल्म की कुल कमाई अब 34 करोड़ रुपये हो चुकी है। इस फिल्म का बजट 30 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। फिल्म ने अब अपनी लागत से ज्यादा कमाई कर ली है।  ऐसे में फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की संभावाएं बढ़ती चली जा रही है। लोगों के पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म का कुल कलेक्शन 60 करोड़ के भी पार जा सकता है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...