Thug Life: ‘ठग लाइफ’ की रिलीज पर संकट के बादल, कमल हासन ने कर्नाटक हाई कोर्ट में लगाई गुहार

Table of Content

Thug Life: तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता कमल हासन अपनी आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ की रिलीज को लेकर कर्नाटक हाई कोर्ट पहुंचे गए हैं। कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) ने उनकी हालिया टिप्पणी के बाद फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया था। अपने बयान में कमल हासन कहा था कि कन्नड़ भाषा की उत्पत्ति तमिल से हुई है। इस बयान से कर्नाटक में भारी विवाद खड़ा हो गया था, जिसके बाद कमल हासन ने कोर्ट से फिल्म की रिलीज सुनिश्चित करने और सिनेमाघरों में सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

Mani Ratnam Birthday: कमल हासन ने मणिरत्नम को जन्मदिन की बधाई देते हुए बड़ी बात कह दी

क्या है विवाद की असली जड़?

हाल ही में कमल हासन ने एक बयान में कहा कि कन्नड़ भाषा की जड़ें तमिल भाषा से जुड़ी हैं। इस टिप्पणी से कर्नाटक में प्रो-कन्नड़ संगठनों और कई राजनीतिक नेताओं में गुस्सा भड़क गया। प्रदर्शनों के बीच केएफसीसी ने Thug Life की रिलीज पर अस्थायी रोक लगा दी। साथ ही, कमल हासन से माफी मांगने को भी कहा। कमल हासन ने 24 घंटे के अल्टीमेटम के बावजूद माफी मांगने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं तभी माफी मांगूंगा, जब मैंने वाकई कोई गलती की हो।” इस दौरान उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Kamal Haasan: कमल हासन के बयान पर कर्नाटक में विवाद, मंत्री बोले- माफी नहीं मांगी तो सभी फिल्मों पर लगेगा बैन

याचिका में कही ये बात

कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने अपने सीईओ के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि व्यक्तिगत बयानों के आधार पर Thug Life पर प्रतिबंध लगाना संवैधानिक अधिकारों, जैसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और कलात्मक आजादी का उल्लंघन है। कमल हासन ने कोर्ट से अनुरोध किया कि कर्नाटक सरकार, पुलिस और फिल्म संगठनों को निर्देश दिए जाएं कि 5 जून को होने वाली फिल्म की रिलीज में कोई बाधा न डाली जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि सिनेमाघरों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डीजीपी और बेंगलुरु पुलिस आयुक्त को आदेश दिए जाएं।

‘ठग लाइफ’ में क्या है खास?

मणिरत्नम के निर्देशन में बनी Thug Life साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसमें कमल हासन के साथ सिलंबरासन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही दर्शकों का उत्साह बढ़ा चुके हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...