They Call Him OG Box Office Collection Advance Booking: दे कॉल हिम ओजी की एडवांस बुकिंग में रिकॉर्डतोड़ कमाई

Table of Content

They Call Him OG Box Office Collection Advance Booking : तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म दे कॉल हिम ओजी (जिसे ओजी के नाम से भी जाना जाता है) कल यानी 25 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। यह फिल्म मूल रूप से तेलुगु में है। हालांकि, यह हिंदी डबिंग के साथ भी रिलीज हो रही है। पवन कल्याण लीड रोल में हैं। वहीं, बॉलीवुड के इमरान हाशमी इस फिल्म में विलेन बने हैं। साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार ओजी ने एडवांस बुकिंग में कमाल कर दिया है।

Tanvi The Great: धमाकेदार वापसी को तैयार ‘तन्वी द ग्रेट’, 26 सितंबर को सिनेमाघरों में छा जाने को तैयार

They Call Him OG Box Office Collection Advance Booking

सैकनिल्क के अनुसार पहले दिन की बुकिंग से दुनियाभर में 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो चुकी है। ओजी एक गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन सुजीत ने किया है। फिल्म में पवन कल्याण एक पावरफुल डॉन के किरदार में हैं। इमरान हाशमी का नेगेटिव रोल दर्शकों के बीच खासा उत्साह पैदा कर रहा है। प्रोडक्शन हाउस डीवीवी एंटरटेनमेंट ने इसे बड़े बजट में बनाया है। कल रिलीज से पहले ही फिल्म ने प्रीमियर शोज सहित भारत में 45 करोड़ ग्रॉस और विदेशों में 30 करोड़ ग्रॉस कमा लिए हैं। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग 75 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि पहले दिन की कुल कमाई 90-100 करोड़ तक हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में 150 करोड़ के ओपनिंग का भी जिक्र है जो पवन कल्याण की पिछली सबसे बड़ी हिट भीमला नायक (158 करोड़ लाइफटाइम) के करीब होगी। नॉर्थ अमेरिका में बुकिंग ने रिकॉर्ड तोड़े हैं वहां अकेले 21 करोड़ से ज्यादा की प्री-सेल्स हो चुकी हैं। तेलुगु वर्जन को तो कमाई में कोई चुनौती नहीं, लेकिन हिंदी वर्जन का रिस्पॉन्स देखना दिलचस्प होगा। पवन कल्याण अभी पैन-इंडिया स्टार बनने की राह पर हैं। पिछली फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू ने भी शानदार ओपनिंग ली थी, लेकिन नेगेटिव रिव्यूज की वजह से भारत में सिर्फ 87.19 करोड़ ही कमा सकी थी। ओजी के साथ फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यह हिट साबित होगी।

Saiyaara: मोहित सूरी और यशराज फिल्म्स फिर से साथ, सैयारा की सफलता के बाद नई रोमांटिक फिल्म की तैयारी

बीमार पड़े पवन कल्याण

फिल्म रिलीज से ठीक पहले एक बुरी खबर आई है। बताया जा रहा है कि पवन कल्याण को वायरल फीवर हो गया है। मंगलवार को उनके पीआरओ ने सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर किया। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को पिछले दो दिनों से फीवर है। सोमवार को बावजूद बीमारी के उन्होंने असेंबली मीटिंग अटेंड की और अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग भी की। लेकिन रात में फीवर बढ़ गया। डॉक्टरों ने टेस्ट किए हैं और आराम की सलाह दी है।पीआरओ ने लिखा, “फिलहाल पवन कल्याण टेलीकॉन्फ्रेंस से डिपार्टमेंटल काम चला रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है, लेकिन पूरी तरह रिकवर होने में थोड़ा समय लगेगा।”

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6: जॉली एलएलबी 3 की मजबूत पकड़ बरकरार, जानें छठे दिन का कलेक्शन

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...