Tanya Mittal: तान्या मित्तल की लग्जरी लाइफस्टाइल के दावों ने मचाया तहलका, कॉफी से दाल तक की कहानियां वायरल

Table of Content

Tanya Mittal: बिग बॉस 19 में ड्रामा और टास्क की कोई कमी नहीं, लेकिन कंटेस्टेंट तान्या मित्तल अपनी अनोखी कहानियों से सबका ध्यान खींच रही हैं। बाहर की दुनिया में एक स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर और बिजनेसवुमन के तौर पर जानी जाने वाली तान्या बिग बॉस हाउस में अपनी शानदार लाइफस्टाइल की कहानियां सुना रही हैं। यह दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी वायरल वीडियोज पहले ही मशहूर हैं। जैसे जब वह सिर्फ बाकलावा खाने के लिए दुबई चली गई थीं। हालांकि, अब हाउस में उनकी नई कहानियां फैंस को हैरान कर रही हैं।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6: जॉली एलएलबी 3 की मजबूत पकड़ बरकरार, जानें छठे दिन का कलेक्शन

कॉफी के लिए आगरा जाती हैं Tanya Mittal

ल ही में तान्या ने कंटेस्टेंट नीलम गिरी से बातचीत में अपनी कॉफी की अनोखी आदत का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “यहां लोग कुछ नहीं जानते। मैं दिखावे में बहुत साधारण बनती हूं, लेकिन मेरी कॉफी का रूटीन सुना है? मैं ग्वालियर से आगरा जाती हूं। वहां से कॉफी खरीदती हूं। लेकिन उसे तुरंत नहीं पीती। कॉफी को पूरी तरह ठंडा होना पड़ता है, इसलिए मैं आइसबॉक्स साथ रखती हूं। फिर ताजमहल के पीछे एक गार्डन में बेंच पर बैठकर मैं वो कॉफी पीती हूं। ये मेरे लिए बेसिक है।”तान्या की इस बात ने नीलम के साथ-साथ दर्शकों को भी चौंका दिया।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Worldwide Day 4: जॉली एलएलबी 3 का जलवा, वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के करीब पहुंची

बिस्किट और दाल को लेकर अलग दावे

Tanya Mittal यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपनी बिस्किट और दाल की पसंद का भी जिक्र किया। तान्या ने बताया, “हर दो महीने में मेरे लिए लंदन से बिस्किट आता है। अगर नहीं आता तो मैं रोने लगती हूं।” वहीं, दाल को लेकर उनकी दीवानगी और भी हैरान करने वाली है। तान्या ने कहा, “अगर मुझे दाल खानी होती है तो दिल्ली के एक खास होटल की दाल ही खाती हूं। इसके लिए मैं छह घंटे का सफर करती हूं। अगर दाल नहीं मिली तो मैं भूखी रहती हूं। सुबह से खाना-पानी बंद, स्टाफ की छुट्टी तक कर देती हूं गुस्से में। फिर ग्वालियर से फ्लाइट लेकर दिल्ली जाती हूं, दाल खाती हूं और रात को वापस आती हूं।”
इन कहानियों ने हाउस में हंसी और बाहर चर्चा का माहौल बना दिया है।

Tanvi The Great: धमाकेदार वापसी को तैयार ‘तन्वी द ग्रेट’, 26 सितंबर को सिनेमाघरों में छा जाने को तैयार

सोशल मीडिया पर हंगामा

Tanya Mittal की ये बातें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं। एक यूजर ने इन बातों का वीडियो शेयर किया। इसके बाद दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग तान्या की बातों को मजेदार मान रहे हैं तो कुछ को लगता है कि यह बढ़ा-चढ़ाकर कही गई बातें हैं।

Saiyaara: मोहित सूरी और यशराज फिल्म्स फिर से साथ, सैयारा की सफलता के बाद नई रोमांटिक फिल्म की तैयारी

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...