Saiyaara: मोहित सूरी और यशराज फिल्म्स फिर से साथ, सैयारा की सफलता के बाद नई रोमांटिक फिल्म की तैयारी

Table of Content

Saiyaara: बॉलीवुड में रोमांस और संगीत का जादू बिखेरने वाले निर्देशक मोहित सूरी एक बार फिर यश राज फिल्म्स के साथ हाथ मिलाने जा रहे हैं। उनकी हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। अब यह जोड़ी एक नई रोमांटिक फिल्म के साथ दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है।

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ ने किया प्रेग्नेंसी का एलान, सफेद ड्रेस में बेबी बंप के साथ दिखीं

Saiyaara ने मचाया था धमाल

वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी और मोहित सूरी की यह दूसरी फिल्म है। इसको लेकर फिल्म इंडस्ट्री में उत्साह की लहर है। फिल्म सैयारा ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था बल्कि इसने दो नए कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा को भी रातोंरात स्टार बना दिया था। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म का संगीत आज भी लोगों की जुबान पर है। रिलीज के तीन महीने बाद भी सैयारा चर्चा में बनी हुई है।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5: जॉली एलएलबी की तेज हुई रफ्तार, पांचवें दिन इतनी रही कमाई

नई फिल्म से बिखेरेंगे जादू

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार मोहित सूरी और वाईआरएफ एक नई रोमांटिक फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं। सैयारा की अपार सफलता के बाद मोहित को इंडस्ट्री से कई बड़े ऑफर मिले। हालांकि उन्होंने वाईआरएफ के साथ अपनी साझेदारी को चुना। एक सूत्र ने कह, “Saiyaara की ऐतिहासिक सफलता के बाद मोहित और वाईआरएफ फिर से एक साथ आनेवाले हैं। यह फिल्म भी एक रोमांटिक कहानी होगी जो दर्शकों को एक नई दुनिया में ले जाएगी। मोहित इसे एक म्यूजिकल सागा बनाएंगे, जैसा कि उन्होंने सैयारा में किया था।”

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6: जॉली एलएलबी 3 की मजबूत पकड़ बरकरार, जानें छठे दिन का कलेक्शन

फिल्म को लेकर वाईआरएफ उत्साहित

इस नई फिल्म की कहानी का मूल आधार तैयार हो चुका है और अब मोहित अपनी लेखक टीम के साथ स्क्रिप्ट पर काम शुरू करेंगे। सूत्र ने आगे बताया, “मोहित और वाईआरएफ एक बार फिर बड़े पर्दे पर जादू बिखेरने को तैयार हैं। यह फिल्म प्रेम कहानियों को फिर से दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनाएगी। वाईआरएफ के प्रमुख आदित्य चोपड़ा भी इस जॉनर को और गहराई से एक्सप्लोर करने के लिए उत्साहित हैं।”

कब शुरू होगी शूटिंग?

यह फिल्म 2026 के मध्य में फ्लोर पर जाएगी। कास्टिंग की प्रक्रिया अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी। सूत्र के अनुसार, “स्क्रिप्ट का पहला ड्राफ्ट तैयार होने के बाद कास्टिंग शुरू की जाएगी। मोहित, अक्षय विधानी और आदित्य चोपड़ा ने कहानी के मूल विचार पर सहमति जताई है और अब इसे स्क्रिप्ट में ढालने का काम शुरू होगा।”

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...