The Diplomat Review: जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ का रिव्यू, देखने से पहले जानें कैसी है फिल्म?

Table of Content

The Diplomat Review: जॉन अब्राहम की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले कुछ मीडिया संस्थानों ने इस फिल्म इसका रिव्यू साझा किया है। आइए, जानते हैं कि किसने इस फिल्म के लिए क्या लिखा है।

Sikandar: रिलीज से पहले ही धमाल मचा रही ‘सिकंदर’, बजट का 80 प्रतिशत वसूल, जानें ओटीटी पर कहां देख सकेंगे

इंडिया टुडे ने दिए 4 स्टार

इंडिया टुडे ने ‘द डिप्लोमैट’ को 4 स्टार दिए हैं। रिव्यू के मुताबिक फिल्म की शुरुआत गांधी जी के एक कोट से होती है, जो कहता है कि अगर आपको खुद पर भरोसा है, तो आप वो कर सकते हैं, भले ही शुरू में आपके पास वो काबिलियत न हो। फिल्म देखना भी ऐसा ही अनुभव देता है। डायरेक्टर शिवम नायर की यह ड्रामा फिल्म धीरे-धीरे शुरू होती है, लेकिन एक जबरदस्त क्लाइमेक्स तक पहुंचती है। फिल्म असल घटनाओं पर आधारित है। इसमें भारत-पाकिस्तान के बीच के आम ड्रामे से हटकर एक वास्तविक कहानी दिखाई गई है। जॉन अब्राहम ने डिप्लोमैट जेपी सिंह का किरदार बेहद संजीदगी से निभाया है, जिसमें उनकी एक्सप्रेशन्स और बॉडी लैंग्वेज कमाल की है। सादिया खतीब ने उज्मा का रोल शानदार तरीके से निभाया जो अपनी आंखों से भावनाओं को बयां करती हैं। जगजीत संधू, रेवती और कुमुद मिश्रा जैसे सपोर्टिंग एक्टर्स ने भी शानदार काम किया। हालांकि, फिल्म की पहली हाफ में कुछ डायलॉग्स कमजोर लगे और उज्मा की फ्लैशबैक कहानी को बेहतर एडिटिंग की जरूरत थी। फिर भी यह फिल्म अपनी तेज रफ्तार, असलियत और जॉन की बेहतरीन एक्टिंग के लिए देखने लायक है।

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बेच डाले मुंबई के अपने कई अपार्टमेंट, जानें कितने करोड़ में हुई डील

ई-टाइम्स के मुताबिक कैसी है फिल्म?

ई-टाइम्स के रिव्यू में कहा गया है कि फिल्म खैबर पख्तूनख्वा की खूबसूरत वादियों की सैर कराती है, लेकिन वहां की कड़वी सच्चाई को भी दिखाती है, जहां महिलाओं को दबाया जाता है। यह उज्मा अहमद की सच्ची कहानी है, जिसे शादी के बहाने पाकिस्तान ले जाया गया और वहां यातनाएं दी गईं। डायरेक्टर शिवम नायर और रितेश शाह की स्क्रिप्ट ने एक तेज और रोमांचक कहानी बुनी है। फिल्म में उज्मा की भारतीय दूतावास तक पहुंचने और फिर जेपी सिंह के नेतृत्व में उसके रेस्क्यू की कहानी को बेहद संजीदगी से दिखाया गया है। जॉन अब्राहम ने एक संवेदनशील और मजबूत डिप्लोमैट का रोल बखूबी निभाया है, जिसमें उनका एक डायलॉग, “ये पाकिस्तान है, बेटा, यहां आदमी और घोड़ा सीधी चाल नहीं चलता,” काफी प्रभावशाली है। सादिया खतीब ने उज्मा की कमजोरी और हिम्मत को अच्छे से पेश किया। वहीं, रेवती ने सुषमा स्वराज का किरदार शानदार ढंग से निभाया है। हालांकि, फिल्म में भारतीय और पाकिस्तानी मंत्रालयों के बीच सीधे संवाद की कमी खली। फिर भी यह फिल्म अपनी सच्चाई और तनावपूर्ण सीन के लिए जरूर देखी जानी चाहिए। ईटाइम्स ने फिल्म को 5 में 3.5 स्टार दिए हैं।

Prashanth Neel: ‘केजीएफ’-‘सलार’ जैसी फिल्में देखना पसंद नहीं करते प्रशांत नील, निर्देशक का बड़ा खुलासा

पिपिंगमून ने दिए कितने मून?

पिपिंगमून के रिव्यू के मुताबिक ‘द डिप्लोमैट’ 2017 की एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें उज्मा अहमद को पाकिस्तानी नागरिक ताहिर अली ने शादी के बहाने फंसाया और उसे प्रताड़ित किया। उज्मा किसी तरह भारतीय दूतावास पहुंचती है और जेपी सिंह से मदद मांगती है। पोर्टल के मुताबिक जॉन अब्राहम का किरदार भावहीन लगता है। पिपिंगमून ने लिखा है कि शायद डिप्लोमैट्स को भावनाएं नहीं दिखानी होतीं, लेकिन जॉन अपने किरदार में गहराई नहीं ला पाए। दूसरी तरफ, सादिया खतीब ने उज्मा के दर्द को सच्चाई के साथ दिखाया है। शारिब हाशमी और कुमुद मिश्रा ने भी अच्छा काम किया, खासकर कुमुद ने अपने रोल से प्रभावित किया। डायरेक्टर शिवम नायर ने सच्ची घटना को पर्दे पर लाने की कोशिश की, लेकिन कहानी में कई मौके थे, जिन्हें वे बेहतर तरीके से पेश कर सकते थे। फिल्म में भावनाओं की कमी खली और कुछ सीन नेचुरल नहीं लगे। डायलॉग्स में कुछ भारत-पाक संवाद प्रभावशाली हैं, जैसे “ये पाकिस्तान है, यहां धमकी से ही काम होता है,” लेकिन बाकी पहलुओं में गहराई की कमी रही। म्यूजिक भी कोई खास असर नहीं छोड़ता। कुल मिलाकर पिपिंगमून का कहना है कि इस होली वीकेंड पर इस फिल्म को छोड़कर दूसरा विकल्प चुना जा सकता है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mahesh Babu Varanasi First Look: जन्मदिन पर राजामौली का बड़ा सरप्राइज, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ अवतार आउट!

Mahesh Babu Varanasi First Look: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के जन्मदिन के खास मौके पर दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने फैंस को सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है। राजामौली ने अपनी बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) से महेश बाबू का मच-अवेटेड फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म...
Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...