Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6: छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘तेरे इश्क में’, जानें कुल कमाई

Table of Content

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6: तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। सोमवार को मंडे टेस्ट पास करने के बाद मंगलवार को फिल्म की रफ्तार और तेज हो गई। इस धांसू कमाई के बाद समीक्षकों ने फिल्म को हिट घोषित कर दिया। अब बुधवार को भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चट्टान की तरह टिकी हुई है। आइए जानते हैं कि छठे दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

Dhurandhar के सितारों के साथ जुड़ा है ये अनोखा संयोग, जानकर रह जाएंगे हैरान

छठे दिन भी छाई तेरे इश्क में (Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6)

तेरे इश्क में छठे दिन भी टिकट खिड़की पर छाई हुई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 76.75 करोड़ रुपये हो गई है।

Bigg Boss 19 का फाइनल टास्क, प्रणीत को मिले सबसे ज्यादा वोट, अमाल को नहीं मिला कोई सपोर्ट

धनुष-कृति की अदाकारी ने जीता दिल

तेरे इश्क में धनुष की अदाकारी फैंस को खूब पसंद आ रही है। वहीं, कृति सेनन ने भी अपने अभिनय से फैंस का दिल जीत लिया है। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। उन्हें रोमांटिक फिल्में बनाने में महारत हासिल है। फिल्म को हिमांशु शर्मा ने नीरज यादव ने मिलकर लिखा है। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय, टी-सीरीज और हिमांशु शर्मा ने किया है।

The Raja Saab vs Jana Nayagan: 2026 की शुरुआत में होगी बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी जंग, प्रभास-विजय आमने-सामने

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...