De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 20: ‘दे दे प्यार दे 2’ का खेल खत्म, 20वें दिन कमाई को तरसी

Table of Content

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 20: दे दे प्यार दे 2 की उम्मीदें बॉक्स ऑफिस पर अब पूरी तरह खत्म होती दिख रही हैं। फिल्म का नेट कलेक्शन देखकर इसे क्लीन हिट तो बिल्कुल भी नहीं कहा जा सकता। फिल्म भारत में अब तक अपने पहले भाग के बराबर की कमाई भी नहीं कर सकी है। इस हिसाब से  देखा जाए तो यह फिल्म अब असफल ही मानी जा रही है। आइए जानते हैं कि दे दे प्यार दे 2 ने 20वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6: छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘तेरे इश्क में’, जानें कुल कमाई

20वें दिन भी किया निराश (De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 20)

दे दे प्यार दे 2 की कमाई ने 20वें दिन भी निराश किया है। फिल्म का कलेक्शन 27 लाख रुपये रहा है। इसी के  साथ  फिल्म का कुल कलेक्शन अब 72.27 करोड़ रुपये हो गया है। 20 दिन के बाद अब यह फिल्म सिनेमाघरों को अलविदा कहने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि फिल्म धुरंधर के आने के बाद इस फिल्म का सफर लगभग खत्म हो जाएगा।

Dhurandhar के सितारों के साथ जुड़ा है ये अनोखा संयोग, जानकर रह जाएंगे हैरान

फिल्म में हैं ये सितारे

दे दे प्यार दे 2 में अजय  देवगन, आर माधवन, रकुल प्रीत सिंह, मीजान जाफरी और जावेद जाफरी जैसे सितारे हैं। फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है। यह दे दे प्यार दे का सीक्वल है। पहले भाग ने बॉक्स  ऑफिस पर 100 करोड़ का कारोबार किया था। हालांकि, दूसरा भाग ऐसा करने में सफल नहीं हो सका है।

Bigg Boss 19 का फाइनल टास्क, प्रणीत को मिले सबसे ज्यादा वोट, अमाल को नहीं मिला कोई सपोर्ट

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...