The Raja Saab vs Jana Nayagan: 2026 की शुरुआत में होगी बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी जंग, प्रभास-विजय आमने-सामने

Table of Content

The Raja Saab vs Jana Nayagan: नए साल का पहला बड़ा बॉक्स ऑफिस युद्ध तय हो गया है। दलपति विजय की ‘जन नायकन’ और रिबेल स्टार प्रभास की ‘द राजा साब’ 9 जनवरी 2026 को एक साथ रिलीज होंगी। ट्रेड में इसे ‘ क्लैश ऑफ टाइटन्स’ कहा जा रहा है। दोनों फिल्मों ने प्री-रिलीज बिजनेस में नए रिकॉर्ड बना दिए हैं।

Akhanda 2 के लिए फैंस को चुकानी होगी ज्यादा कीमत! टिकटों के दाम बढ़े

‘जन नायकन’ ने रचा इतिहास

केवीएन प्रोडक्शंस की ‘जन नायकन’ अभी शूटिंग पूरी होने से पहले ही सबसे महंगी तमिल फिल्म बन चुकी है। डिजिटल राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो ने 121 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। वहीं. ओवरसीज राइट्स फार्स फिल्म को 78 करोड़ में मिले हैं। तमिलनाडु में थिएट्रिकल राइट्स सबसे ऊंची कीमत पर बिके हैं। तेलुगु राज्य में सितारा एंटरटेनमेंट्स ने अधिकार प्राप्त किए हैं। कर्नाटक में मेकर्स खुद सैचुरेशन रिलीज करेंगे। केरल और सैटेलाइट राइट्स अभी बचे हुए हैं और मेकर्स और बड़ी बोली का इंतजार कर रहे हैं।

Dhurandhar बनी रणवीर की पहली ‘ए’ रेटेड फिल्म, जानिए सेंसर बोर्ड ने कहां-कहां चलाई कैंची?

‘द राजा साब’ भी पीछे नहीं

पीपल मीडिया फैक्ट्री की ‘द राजा साब’ प्रभास को आठ साल बाद हॉरर-कॉमेडी में ला रही है। फिल्म को निजाम और आंध्र में सबसे ज्यादा स्क्रीन्स मिलने की उम्मीद है। हिंदी बेल्ट और उत्तर भारत में प्रभास की पैन-इंडिया लोकप्रियता के कारण फिल्म को भारी ओपनिंग मिलने का अनुमान है। ‘बाहुबली’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ के बाद प्रभास का जलवा इन बाजारों में बेमिसाल है।

Dharmendra के निधन के बाद अब इस फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी बदली

कौन कहां मजबूत? (The Raja Saab vs Jana Nayagan)

तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में विजय का पूरा किला है। तेलुगु राज्य और हिंदी बाजार में प्रभास का दबदबा रहेगा। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि दोनों फिल्में मिलकर पहले दिन भारत में 150 से 180 करोड़ नेट तक कमा सकती हैं। जहां एक ओर जननायकन विजय के फिल्म करियर की आखिरी फिल्म है, इसलिए फैंस की भावनाएं भी इससे जुड़ी हैं। वहीं, प्रभास फैमिली ऑडियंस को फिर हंसाने-डराने आ रहे हैं।9 जनवरी 2026 को सिनेमाघर स्टेडियम बनने वाले हैं। दोनों सुपरस्टार्स की ये सीधी टक्कर साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस जंग होगी।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...