Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 14: ‘तेरे इश्क में’ की जबरदस्त कमाई 14वें दिन भी जारी, जानें कलेक्शन

Table of Content

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 14: तेरे इश्क में लोगों के दिलों पर अब भी राज कर रही है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक खूब कमाल दिखाया है। धुरंधर की आंधी के सामने भी यह फिल्म मजबूती से टिकी हुई है। इस रोमांटिक फिल्म को देखने के लिए अब भी बड़ी संख्या में लोग सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि यह फिल्म टिकट खिड़की पर अब भी करोड़ों में ही कारोबार कर रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने 14वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 7: ‘धुरंधर’ ने 7वें दिन दोनों हाथों से बटोरे पैसे, जानें कुल कमाई

कितना रही कमाई (Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 14)

ताजा आंकड़े के मुताबिक तेरे इश्क में ने 14वें दिन 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 108.8 करोड़ रुपये हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि तीसरे वीकएंड में भी यह फिल्म अच्छा कारोबार करेगी।

बचपन में फिल्मों में काम करता था ये बच्चा, बड़ा होकर बना टीम इंडिया का ‘सिक्सर किंग’

कलाकारों ने दिखाई जबरदस्त अदाकारी

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें एक से बढ़कर एक अच्छे कलाकार नजर आए हैं। धनुष के अलावा फिल्म में प्रकाश राज और जीशान अय्यूब भी हैं। फैंस को उनकी अदाकारी काफी पसंद आई है। लंबे समय के बाद निर्देशक आनंद एल राय ने सुपरहिट फिल्म दी है। यह धनुष के साथ उनकी तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों रांझणा और अतरंगी रे में साथ काम कर चुके हैं।

Dhurandhar के फैन हुए Akshay Kumar, फिल्म की तारीफों के बांधे पुल

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...