Dhurandhar के फैन हुए Akshay Kumar, फिल्म की तारीफों के बांधे पुल

Table of Content

Dhurandhar: बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ देखी और पूरी टीम की जमकर तारीफ की। निर्देशक आदित्य धर की यह फिल्म रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेड़ी जैसे सितारों से सजी है। असली घटनाओं से प्रेरित यह कहानी एक भारतीय जासूस की है, जो पाकिस्तानी गैंग्स में घुसकर भारत के खिलाफ उनकी साजिशों का पता लगाता है।

Amaal Malik पर फूटा सचेत-परंपरा का गुस्सा, बोले- शर्म कीजिए; कानूनी कार्रवाई करेंगे

अक्षय कुमार ने की Dhurandhar की तारीफ

उन्होंने एक्स पर लिखा, “धुरंधर देखी और मैं सचमुच दंग रह गया। क्या शानदार और पकड़ लेने वाली कहानी है। आपने इसे कमाल तरीके से बनाया है आदित्य धर। हमारी कहानियों को इसी तरह दमदार अंदाज में कहा जाना चाहिए। मुझे खुशी है कि दर्शक इस फिल्म को वह सारा प्यार दे रहे हैं जिसकी यह हकदार है।”

Pathaan 2 का नहीं हुआ आधिकारिक एलान, जानिए खबर की पूरी सच्चाई

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही Dhurandhar

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने पहले दिन से ही अच्छी कमाई की है। वीकेंड के बाद भी फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। इस फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब यह तेजी से 200 करोड़ की तरफ जा रही है। इस फिल्म के ओटीटी राइट्स भी तगड़े दाम पर बेचे गए हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के दोनों भाग के अधिकार नेटफ्लिक्स को 130 करोड़ में बेचे गए हैं।

Shah Rukh Khan की King में बेटी सुहाना को एक्शन सिखा रहे हैं पिता, फराह खान ने किया खुलासा

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...