Amaal Malik पर फूटा सचेत-परंपरा का गुस्सा, बोले- शर्म कीजिए; कानूनी कार्रवाई करेंगे

Table of Content

Amaal Malik: 2019 की सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह का गाना ‘बेखयाली’ आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह गाना गलत वजह से सुर्खियों में है। म्यूजिक कंपोजर जोड़ी सचेत टंडन और परम्परा ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर लंबा वीडियो पोस्ट कर अमाल मलिक पर सीधा हमला बोला है। उनका कहना है कि अमाल बार-बार झूठ फैला रहे हैं कि ‘बेखयाली’ असल में उनका पुराना कंपोजीशन है।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 13: ‘तेरे इश्क में’ ने 13वें दिन भी गाड़े बॉक्स ऑफिस पर झंडे

Amaal Malik पर भड़के सचेत-परंपरा

सचेत और परम्परा ने वीडियो की कैप्शन में लिखा, “ये वीडियो 10 सेकंड का भी हो सकता था पर अपनी मानसिक शांति के लिए कुछ लोगों को बेनकाब करना जरूरी था। अमाल मलिक शर्मा कीजिए।

Pathaan 2 का नहीं हुआ आधिकारिक एलान, जानिए खबर की पूरी सच्चाई

वीडियो में दोनों ने एक-एक करके सारी बातें रखीं

  • बेखयाली हमने शाहिद कपूर के ऑफिस में शाहिद सर और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के सामने बनाया था। हर धुन, हर लिरिक, हर अरेंजमेंट वहीं पर हुआ। पूरी कबीर सिंह टीम मौजूद थी।
  • हम उस वक्त टी-सीरीज से नहीं जुड़े थे। अमाल 2015 से टी-सीरीज के साथ थे। हम छोटे शहर से आए आउटसाइडर थे, हमें कोई क्यों अपना गाना देगा?
  • गाना रिलीज होने के बाद अमाल ने सबसे पहले हमें मैसेज किया था,  ‘बधाई हो भाई, कमाल कर दिया!’ फिर 8 साल बाद अचानक याद आया कि ये उनका गाना था?

दिखाए Amaal Malik के पुराने मैसेज

सचेत ने स्क्रीन पर अमाल के पुराने मैसेज भी दिखाए। आगे परम्परा ने कहा, “जब आपका काम नहीं चल रहा तो दूसरे को नीचा दिखाने की जरूरत नहीं। इंडस्ट्री ने हमें मौका दिया, क्योंकि हमने मेहनत की। नेपोटिज्म-नॉन नेपोटिज्म का रोना मत रोइए। यहां सिर्फ अच्छा काम चलता है।” दोनों ने अमाल से सवाल किया, “अगर आपको लगता है कि हमने आपका गाना चुराया तो प्रूफ लाइए। हम अपने सारे प्रूफ कोर्ट में पेश करेंगे। हम आपसे सिर्फ एक पब्लिक माफी चाहते हैं, क्योंकि आपने सोशल मीडिया पर हमारी इज्जत खराब की है।”

Amaal Malik को भेजेंगे कानूनी नोटिस

सचेत ने आखिर में कहा, “हम कभी किसी के बारे में बुरा नहीं बोलते। कई फिल्में हाथ से निकल जाती हैं, हम चुपचाप और मेहनत करते हैं। लेकिन अब हद हो गई। अगर आपने फिर कभी हमारे किसी गाने पर गलत दावा किया तो लीगल नोटिस भेजेंगे।” वीडियो पोस्ट होने के कुछ घंटों में ही बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। फिलहाल इस पर अमाल मलिक की प्रतिक्रिया आनी बाकी है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...