Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri की रिलीज से पहले Ananya Panday के हाथ से फिसल गई ये बड़ी फिल्म

Table of Content

Ananya Panday: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों अपनी रोमांटिक-कॉमेडी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए कार्तिक आर्यन के साथ उनकी जोड़ी क्रिसमस पर सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है। लेकिन इसी बीच एक बुरी खबर ने फैंस को निराश कर दिया है।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 14: ‘तेरे इश्क में’ की जबरदस्त कमाई 14वें दिन भी जारी, जानें कलेक्शन

Ananya Panday के हाथ से फिलसी ये बड़ी फिल्म

दरअसल, अनन्या ने अपनी अगली फिल्म ‘छूमंतर’ से हाथ धो दिया है। इसकी वजह शेड्यूलिंग क्लैश है। अब यह साइ-फाई कॉमेडी-ड्रामा कोई और अभिनेत्री नजर आने वाली है। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक अनन्या को ‘छूमंतर’ की टीम ने जनवरी 2026 से शूटिंग शुरू करने का प्लान बताया था। लेकिन यह तारीख उनकी धमाकेदार वेब सीरीज ‘कॉल मी बेब 2’ की शूटिंग से भिड़ गई, जो हाल ही में फ्लोर पर उतर चुकी है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 7: ‘धुरंधर’ ने 7वें दिन दोनों हाथों से बटोरे पैसे, जानें कुल कमाई

आपसी सहमति से लिया गया फैसला

एक सोर्स ने बताया, “अनन्या और मेकर्स ने आपसी सहमति से फैसला लिया। दोनों तरफ से वादा हुआ कि जल्द ही साथ काम करेंगे। अनन्या का फोकस अभी ‘कॉल मी बेब 2’ पर है। यह सीरीज सिस्टरहुड और एम्पावरमेंट की कहानी को आगे बढ़ाएगी।”अनन्या के कथित एग्जिट के बाद फिल्म की कास्टिंग में बड़ा बदलाव आया है। अब ‘वश 2’ की हीरोइन जानकी बोदीवाला और साउथ की सेंसेशन श्रीलीला अभय वर्मा के साथ लीड रोल निभा सकती हैं। सूत्र ने आगे कहा, “पिछले हफ्ते इन तीनों के साथ मॉक शूट हो चुका है। फिल्म कई महीनों से प्रीप्रोक्शन में थी। अगले हफ्ते से वर्कशॉप्स शुरू हो जाएंगी। यह फैंटेसी रोमांटिक ड्रामा साइंस-फिक्शन, रोमांस और कॉमेडी का अनोखा मेल होगा।”

बचपन में फिल्मों में काम करता था ये बच्चा, बड़ा होकर बना टीम इंडिया का ‘सिक्सर किंग’

इस दिन रिलीज होगी Ananya Panday की TMMTMTTM

‘छूमंतर’ मडॉक फिल्म्स का प्रोजेक्ट है, जिसे दिनेश विजन प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके निर्देशन तरुण दूधेजा है। अगस्त 2025 में अनन्या और अभय वर्मा के नाम की घोषणा हुई थी। अनन्या की आगामी फिल्म की बात करें तो तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Dhurandhar के फैन हुए Akshay Kumar, फिल्म की तारीफों के बांधे पुल

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...