Shraddha Kapoor Injured: श्रद्धा कपूर शूटिंग के दौरान हुईं घायल, शूटिंग रुकी, जानें पूरा मामला

Table of Content

Shraddha Kapoor Injured: श्रद्धा कपूर इन दिनों महाराष्ट्र की लीजेंड तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मंग नारायणगांवकर बनने की जद्दोजहद में जुटी हैं। फिल्म का नाम ईठा है। इसके डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर है। शूटिंग शुरू हुई तो बस कुछ ही दिन बाद एक हादसा हो गया। दरअसल, लावणी डांस करते वक्त श्रद्धा का बैलेंस बिगड़ा और बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। लेकिन श्रद्धा ने हिम्मत नहीं हारी।

Bigg Boss 19 में आया बड़ा ट्विस्ट, Kunickaa Sadanand हुईं बाहर

चोट लगने के बाद भी दिखाई हिम्मत (Shradhha Kapoor Injured)

उन्होंने टीम से कहा – “पैर का शॉट तो रुक सकता है, लेकिन क्लोज-अप और इमोशनल सीन तो ले लो ना!” बात पिछले हफ्ते की है। नासिक के पास शूट चल रहा था। अजय-अतुल के धमाकेदार लावणी गाने पर। श्रद्धा नौवारी साड़ी, भारी जूलरी, कमरपट्टा और घुंघरू पहने तेज रफ्तार में स्टेप्स ले रही थीं। युवा विठाबाई का लुक देने के लिए उन्होंने 15 किलो से ज्यादा वजन भी बढ़ाया है। एक स्टेप में पूरा वजन बाएं पैर पर चला गया। पैर मुड़ गया और गिरते-गिरते श्रद्धा ने खुद को संभाला, लेकिन चोट लग चुकी थी। तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया। एक्स-रे में छोटा-सा फ्रैक्चर दिखा। पूरी यूनिट ने शूटिंग रोक दी।श्रद्धा ने टीम को रोका नहीं।

120 Bahadur देखकर Virender Sehwag की आंखें हुई नम, बोले- दिल भर आया

डॉक्टरों ने श्रद्धा को दी आराम की सलाह

वह बोलीं, “मैं मुंबई चलकर क्लोज-अप और डायलॉग वाले सीन कर लूंगी।” सब वापस मुंबई लौटे। मड आइलैंड पर सेट लगाया गया। दो दिन इमोशनल सीन शूट हुए। लेकिन दर्द बढ़ता गया। आखिरकार डॉक्टरों ने सख्ती की और श्रद्धा को दो हफ्ते पूरा आराम करने के लिए कहा गया। अब शूटिंग दो हफ्ते बाद फिर शुरू होगी, जब श्रद्धा पूरी तरह ठीक हो जाएंगी।

120 Bahadur Box Office Collection Day 2: 120 बहादुर ने दूसरे दिन दिखाई बहादुरी, जानें कुल कलेक्शन

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...