De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 9: ‘दे दे प्यार दे 2’ की कमाई में सुधार या 9वें दिन हुआ बंटाधार?

Table of Content

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन के हाथ एक बार फिर से निराशा लगी है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म दे दे प्यार दे 2 सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। ट्रेलर आने के बाद इस फिल्म से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। हालांकि, कहानी में कुछ नयापन न होने की वजह से दर्शकों ने इस फिल्म से दूरी बनानी शुरू कर दी। अब फिल्म की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है। ऐसे में फिल्म का हिट हो पाना अब लगभग नामुमकिन सा लग रहा है। आइए जानते हैं कि 9वें दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

Bigg Boss 19 में आया बड़ा ट्विस्ट, Kunickaa Sadanand हुईं बाहर

नौवें दिन कितनी कमाई? (De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 9)

शनिवार और रविवार को कोई भी फिल्म आमतौर पर बेहतर कमाई करती है। दे दे प्यार दे 2 के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। फिल्म के कलेक्शन में सुधार होता दिख रहा है। हालांकि, हिट का तमगा हासिल करने के लिए यह काफी नहीं लग रहा। ताजा आंकड़े की बात करें तो 9वें दिन इस फिल्म ने 4 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 57.35 करोड़ रुपये हो चुका है। कमाई का यह आंकड़ा शाम तक का है। रात तक इसमें और भी इजाफा होते नजर आएगा।

120 Bahadur देखकर Virender Sehwag की आंखें हुई नम, बोले- दिल भर आया

क्या लागत कर पाएगी वसूल?

फिल्म का बजट 100 करोड़ के आसपास का बताया जा रहा है। ऐसे में इसे हिट होने के लिए काफी लंबा रास्ता तय करना है। हालांकि, फिल्म की रफ्तार बता रही है कि दे दे प्यार दे 2 के हिट होने की संभावनाएं काफी कम है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, जावेद जाफरी और मीजान जाफरी भी हैं। फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है।

120 Bahadur Box Office Collection Day 2: 120 बहादुर ने दूसरे दिन दिखाई बहादुरी, जानें कुल कलेक्शन

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...