120 Bahadur देखकर Virender Sehwag की आंखें हुई नम, बोले- दिल भर आया

Table of Content

120 Bahadur: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ ने पहले ही दिन सबके दिलों को जीत लिया। 1962 की रेजांग ला लड़ाई पर बनी ये फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया की शान बन गई। क्रिटिक्स हो या सेलिब्रिटी, हर कोई एक ही बात कह रहा है कि ये फिल्म नहीं, बल्कि उन 120 वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

120 Bahadur Box Office Collection Day 2: 120 बहादुर ने दूसरे दिन दिखाई बहादुरी, जानें कुल कलेक्शन

120 Bahadur देखकर सहवाग की आंखें नम

इस बीच सबसे दिल छूने वाला रिएक्शन पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का आया है। सहवाग थिएटर में फिल्म देख रहे थे और उन्होंने वहां से ही एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उनकी आंखें नम दिखीं। कैप्शन में लिखा,“मेजर शैतान सिंह भाटी जी और रेजांग ला के वीरों की कहानी ‘120 बहादुर’ देखकर दिल भर आया। इस फिल्म ने फिर से बताया कि बहादुरी का असली मतलब क्या होता है। ऐसे अद्भुत हीरो ही हैं जिनकी वजह से आज हम सुरक्षित हैं। सभी कलाकारों-निर्माताओं का शानदार काम।”

Mastiii 4 Box Office Collection Day 2: ‘मस्ती 4’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल? जानें कुल कलेक्शन

वीकएंड पर मिलेगा फिल्म को फायदा?

फिल्म में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह (परमवीर चक्र विजेता) का रोल निभाया है। 13 कुमाऊं रेजीमेंट के 120 जवान -18 डिग्री तापमान में, बिना पर्याप्त हथियारों के, हजारों चीनी सैनिकों के सामने डटकर लड़े थे। आखिरी सांस तक एक भी जवान पीछे नहीं हटा। इसका निर्देशन रजनीश ‘रजी’ घई ने किया है। वहीं, प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैपी स्टूडियोज) हैं। यह फिल्म कम स्क्रीन पर रिलीज हुई है, लेकिन माना जा रहा है मजबूत वर्ड ऑफ माउथ की वजह से आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई को फायदा पहुंचेगा।

Bhabiji Ghar Par Hain पर बनी फिल्म! अंगूरी भाभी और विभूति नारायण अब सिनेमाघरों में मचाएंगे धमाल

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...