Sadhvi Sail: साध्वी सेल के सिर सजा ‘फेमिना मिस इंडिया 2026’ का ताज

Table of Content

Sadhvi Sail: ‘फेमिना मिस इंडिया 2026’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन 18 अप्रैल को केआईआईटी यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर में किया गया। सितारों से सजी इस शाम में गोवा की साध्वी सेल ने अपनी बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास से जूरी का दिल जीतकर ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026’ का खिताब अपने नाम किया। साध्वी अब विश्व मंच पर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके साथ ही महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार को प्रथम उपविजेता और श्री अद्वैता को द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया।

Udta Teer: जासूसी की दुनिया में हंसी का तड़का, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’ का एलान

प्रतियोगिता में कांटे की रही टक्कर

प्रतियोगिता के इस 61वें संस्करण की थीम डॉटर ऑफ दिस सॉइल रखी गई थी। यह भारत की विविधता और नारी शक्ति के अटूट जुड़ाव को पेश करती है। देशभर के पांच क्षेत्रों से चुनी गई 30 विजेताओं ने मुंबई में एक कड़े ग्रूमिंग और प्रशिक्षण शिविर के बाद इस ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह बनाई। साध्वी (Sadhvi Sail) भी इन्हीं में से एक थीं। भुवनेश्वर में प्रवास के दौरान इन सुंदरियों ने ओडिशा की समृद्ध संस्कृति और खान-पान का अनुभव लिया। साथ ही, विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क सूर्य मंदिर का भ्रमण कर देश की आध्यात्मिक विरासत को भी करीब से महसूस किया।

Paramvir Singh Cheema: परमवीर सिंह चीमा का डबल धमाका, 1 मई को सिनेमा और ओटीटी पर एक साथ छाने को तैयार अभिनेता

सितारों भरी शाम

ग्रैंड फिनाले की शाम बॉलीवुड और ग्लैमर की दुनिया के बड़े नामों से गुलजार रही। मनीष पॉल और सारा जेन डायस ने अपनी एंकरिंग से समां बांधे रखा। इस दौरान गायक जुबिन नौटियाल ने अपनी रूहानी आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, लॉरेन गोटलिब और ईशान खट्टर ने अपनी ऊर्जावान डांस परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा दी। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जीनत अमान, मधुर भंडारकर, दूती चंद, नेहा धूपिया, टेरेंस लुईस, सिमरन, सेलिना जेटली, अमाल मलिक और वर्तिका सिंह जैसी दिग्गज हस्तियां शामिल रहीं। उन्होंने कड़े सवाल-जवाब के दौर के बाद विजेताओं का चुनाव किया। इस भव्य शो का प्रसारण 8 मई को जी5 और ज़ूम टीवी पर किया जाएगा।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...