Udta Teer: जासूसी की दुनिया में हंसी का तड़का, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’ का एलान

Table of Content

Udta Teer: भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट एक बार फिर साथ मिलकर दर्शकों के लिए मनोरंजन की एक नई खुराक लेकर आ रहे हैं। ‘किल’, ‘ग्यारह ग्यारह’ और ‘द लंचबॉक्स’ जैसी बेहतरीन फिल्मों के सफल सफर के बाद अब इन दोनों बैनरों ने अपनी चौथी सहभागिता ‘उड़ता तीर’ (Udta Teer) की घोषणा की है। यह एक हाई-एनर्जी स्पाई कॉमेडी फिल्म होगी। इसमें पहली बार आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी।

EXCLUSIVE: नया ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की तैयारी में आदित्य बिड़ला समूह, अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट में बदलाव के बीच तेज हुई हलचल

आयुष्मान का दिखेगा चिर-परिचित अंदाज

‘उड़ता तीर’ (Udta Teer) के जरिए आयुष्मान खुराना एक बार फिर अपने उस चिर-परिचित अंदाज में वापसी कर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें ‘फैमिली एंटरटेनर’ का बादशाह माना जाता है। यह फिल्म जासूसी की गंभीर और रहस्यमयी दुनिया को एक मजाकिया मोड़ देती है। इसमें गंभीर मिशन और कॉमेडी का अनोखा तालमेल देखने को मिलेगा। आयुष्मान का जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और जासूसी के रोमांच का यह संगम फिल्म को एक फुल-ऑन केपर फिल्म बनाता है। सारा अली खान के साथ उनकी केमिस्ट्री और फिल्म का अनोखा प्लॉट दर्शकों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा।

Jana Nayagan: मद्रास हाई कोर्ट का सख्त एक्शन, पाइरेसी करने वाली वेबसाइट्स और केबल ऑपरेटर्स पर लगाया बैन

नए निर्देशक संभालेंगे कमान

इस फिल्म के साथ आकाश ए कौशिक निर्देशन की दुनिया में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। आकाश ने ही इस फिल्म की कहानी लिखी है और अब वे इसे निर्देशित भी करेंगे। फिल्म का निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने मिलकर किया है। दोनों स्टूडियोज का यह साझा विजन एक ऐसा कंटेंट तैयार करने का है जो लीक से हटकर हो और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करे। फिल्म जगत के बड़े निर्माताओं का एक साथ आना इस प्रोजेक्ट की भव्यता और विश्वसनीयता को और बढ़ाता है।

रिलीज डेट आई सामने

मेकर्स ने फिल्म की रिलीज के लिए 11 सितंबर 2026 की तारीख को लॉक कर दिया है। फिल्म की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर आयुष्मान और सारा के फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ‘स्पाई कॉमेडी’ एक ऐसा जॉनर है जिसे भारतीय दर्शक काफी पसंद करते हैं। और जब इसमें आयुष्मान खुराना जैसा कलाकार शामिल हो तो उम्मीदें और भी बढ़ जाती हैं। ‘उड़ता तीर’ अपने नाम की तरह ही बॉक्स ऑफिस पर सटीक निशाना लगाने की तैयारी में है, जिसका इंतजार अब ट्रेड पंडितों और दर्शकों दोनों को रहेगा।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...