Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीस ने दी सरकारी गवाह बनने की अर्जी, कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब

Table of Content

Jacqueline Fernandez; बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने कथित 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक बेहद महत्वपूर्ण कानूनी कदम उठाते हुए अदालत से सरकारी गवाह बनने की अनुमति मांगी है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के एडिशनल सेशंस जज प्रशांत शर्मा ने शुक्रवार को इस याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी किया है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तारीख तय की है। अब ईडी को अभिनेत्री की इस अर्जी पर अपना रुख स्पष्ट करना होगा।

जैकलीन को मिले थे महंगे तोहफे

यह पूरा मामला कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर द्वारा की गई 200 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़ा है। ईडी का आरोप है कि जैकलीन फर्नांडिस ने सुकेश से करोड़ों रुपये के महंगे उपहार प्राप्त किए थे। ये अपराध की कमाई से खरीदे गए थे। शुरुआत में दिसंबर 2021 में दाखिल पहली शिकायत में जैकलीन (Jacqueline Fernandez) का नाम नहीं था, लेकिन अगस्त 2022 में दाखिल दूसरी पूरक शिकायत में ईडी ने उन्हें भी एक आरोपी के रूप में नामजद किया। हालांकि, जैकलीन ने हमेशा इन आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग करते हुए पांच बार ईडी के सामने अपने बयान दर्ज कराए हैं।

जैकलीन की दलील

अदालत के सामने अपनी याचिका में जैकलीन फर्नांडिस ने तर्क दिया है कि वे सुकेश चंद्रशेखर की साजिशों और धोखाधड़ी की शिकार रही हैं। अभिनेत्री के अनुसार सुकेश ने उनके साथ भी वही हथकंडा अपनाया जो उसने शिकायतकर्ता अदिति सिंह के साथ अपनाया था। सुकेश ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय का बड़ा अधिकारी बताकर जैकलीन के मेकअप आर्टिस्ट शान से संपर्क किया था। जैकलीन का कहना है कि उन्हें सुकेश की अवैध गतिविधियों की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने जानबूझकर कोई उपहार स्वीकार नहीं किया। वे खुद को इस मामले में मुख्य आरोपी के बजाय एक गवाह के रूप में देखती हैं।

20 अप्रैल को होनी है सुनवाई

जैकलीन के लिए यह याचिका उनके कानूनी बचाव की दिशा में एक अहम मोड़ साबित हो सकती है। पिछले साल जुलाई में दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले को रद्द करने की उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद अब उन्होंने सरकारी गवाह बनने की राह चुनी है। अगर कोर्ट उन्हें सरकारी गवाह बनने की अनुमति दे देता है तो उन्हें इस मामले में माफी मिल सकती है। बशर्ते वे सुकेश के खिलाफ सभी तथ्यों का पूरी ईमानदारी से खुलासा करें। अब 20 अप्रैल को होने वाली सुनवाई यह तय करेगी कि क्या जैकलीन इस मामले में आरोपी से गवाह बन पाएंगी या उनकी मुश्किलें और बढ़ेंगी।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...