Jacqueline Fernandez: सुकेश चंद्रशेखर केस में जैकलीन का बड़ा कदम, सरकारी गवाह बनने की जताई इच्छा

Table of Content

Jacqueline Fernandez: 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने आज कानूनी रूप से एक बड़ा दांव खेला है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान जैकलीन ने अदालत के सामने यह इच्छा व्यक्त की कि वे इस मामले में सरकारी गवाह बनना चाहती हैं। जैकलीन के इस कदम से जेल में बंद मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं, क्योंकि सरकारी गवाह बनने की स्थिति में जैकलीन को सुकेश के खिलाफ गवाही देनी होगी।

अदालत ने क्या कहा?

जैकलीन (Jacqueline Fernandez) की इस इच्छा पर प्रतिक्रिया देते हुए कोर्ट ने उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया कि इसके लिए उन्हें संबंधित विभाग यानी प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष एक औपचारिक आवेदन देना होगा। जैकलीन के वकील ने पुष्टि की है कि अदालत के सुझाव के अनुसार अब वे विभाग के पास यह अर्जी लगाएंगे। कानूनी प्रक्रिया के तहत ईडी पहले जैकलीन का बयान दर्ज करेगी और फिर यह तय करेगी कि क्या उन्हें सरकारी गवाह बनाया जाना चाहिए या नहीं। इसके बाद विभाग की ओर से अदालत में एक आवेदन दिया जाएगा। इस पर जज अंतिम मुहर लगाएंगे।

क्या है सरकारी गवाह बनने का मतलब?

अगर जैकलीन का आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है, तो उन्हें इस मामले में माफी मिल सकती है। बशर्ते वे सुकेश चंद्रशेखर और इस पूरे घोटाले से जुड़े सभी तथ्यों का पूरी तरह और ईमानदारी से खुलासा करें। वर्तमान में जैकलीन इस मामले में एक सह-आरोपी हैं और ईडी ने उन पर सुकेश से महंगे तोहफे लेने और अपराध की कमाई का लाभ उठाने का आरोप लगाया है। सरकारी गवाह बनने का फैसला यह संकेत देता है कि अभिनेत्री अब जांच एजेंसी के साथ पूरी तरह सहयोग करने और केस की तह तक जाने के लिए तैयार हैं।

सुकेश चंद्रशेखर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है। वह लगातार जैकलीन के साथ अपने संबंधों का दावा करता रहा है। सुकेश ने कई बार जेल से जैकलीन को पत्र लिखकर अपना समर्थन जताया है। हालांकि, जैकलीन ने हमेशा यही कहा है कि उन्हें सुकेश के आपराधिक बैकग्राउंड के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उन्हें धोखे में रखा गया था। अब अगर जैकलीन सरकारी गवाह बनती हैं तो सुकेश के खिलाफ ईडी के पास और भी पुख्ता सबूत होंगे जो इस केस के परिणाम को पूरी तरह बदल सकते हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...