Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ ने भारतीय सेना का जताया आभार, इंस्टाग्राम पोस्ट से जीता फैंस का दिल

Table of Content

Neha Kakkar: भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने न सिर्फ आतंकवाद को करारा जवाब दिया, बल्कि देशभर में गर्व और एकता की भावना को भी जगा दिया है। इस मौके पर मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने भारतीय सेना और भारत सरकार के प्रति अपनी गहरा सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर सेना के बलिदान और समर्पण को सलाम किया है।

Mother’s Day: मदर्स डे पर बोनी कपूर हुए भावुक, तस्वीरें साझा कर मां को किया याद

नेहा ने पोस्ट में लिखी दिल की बात

Neha Kakkar ने अपनी पोस्ट में लिखा, “भारत सरकार और हमारी बहादुर भारतीय सेना के लिए बहुत सम्मान। उनके बलिदान और समर्पण से मैं प्रेरित हूं। मेरा दिल मेरे देश और इसके नायकों के लिए धड़कता है। मुझे भारतीय होने पर गर्व है और मैं हमारी सेना की हमेशा आभारी हूं, जो दिन-रात हमारी रक्षा करती है।”

Sajid Khan: “हमारे पास हीरो बहुत कम बचे हैं”, साजिद खान ने बॉलीवुड को लेकर क्यों कही ये बात?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar)

भारत ने आतंकी हमले का दिया करारा जवाब

‘ऑपरेशन सिंदूर’ 7 मई 2025 को शुरू हुआ था। इसके तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पाहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब थी, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। नेहा की इस पोस्ट पर उनके प्रशंसकों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। ज्यादातर यूजर्स कमेंट बॉक्स में जय हिंद लिख रहे हैं।

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने 19 दिन बाद तोड़ी चुप्पी, फिर भी नाराज दिखे यूजर्स, बोले- बहुत देर कर दी

कई मशहूर गाने गा चुकी हैं नेहा

नेहा कक्कड़ देश की जानी-मानी सिंगर हैं। उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं, जिनमें ‘दिल को करार आया’ और ‘ब्लू है पानी’ जैसे गाने शामिल हैं। वह ‘इंडियन आइडल’ जैसे रियलिटी शो में जज की भूमिका भी निभा चुकी हैं। इसके अलावा, नेहा अपने यूट्यूब चैनल पर नए गाने और व्लॉग्स साझा करती रहती हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...