Mirai Box Office Collection Day 3: ‘मिराय’ का तूफान हुआ तेज, तीसरे दिन हुई धुआंधार कमाई

Table of Content

Mirai Box Office Collection Day 3: फिल्म ‘मिराय’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। तेजा सज्जा की अदाकारी के साथ फिल्म के वीएफएक्स लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि कम बजट के बावजूद मेकर्स ने इस फिल्म को हॉलीवुड के स्तर का बनाया है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार किया है।

Mirai Box Office Collection Day 1: मिराय की बॉक्स ऑफिस पर चली आंधी, पहले दिन कमाए इतने करोड़

मिराय की बॉक्स ऑफिस पर धांसू शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को बनाने में 50 करोड़ की लागत लगी है। फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने पहले दिन अपने बजट के 20 प्रतिशत से ज्यादा की कमाई कर धमाल मचा दिया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की रफ्तार और भी तेज नजर आई। शनिवार को इस फिल्म ने 15 करोड़ रुपये बटोर डाले।

Mirai Box Office Collection Day 2: मिराय की छप्परफाड़ कमाई जारी, दूसरे दिन इतना रहा कलेक्शन

Mirai Box Office Collection Day 3

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 16.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 44.5 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म में तेजा सज्जा के अलावा मांचू मनोज, जगपति बाबू और श्रिया सरन जैसे सितारे भी मौजूद हैं। फिल्म का निर्देशन कार्तिक गट्टामनेनी ने किया है।

Mirai Box Office Collection Worldwide: ‘मिराय’ ने विदेश में भी मचाई धूम, दो दिन में हुई बंपर कमाई

अब मंडे टेस्ट पर निगाहें

फिल्म के पहले वीकएंड पर धुआंधार कमाई के बाद अब दिग्गजों की निगाहें मंडे टेस्ट पर है। सोमवार को अगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत रखती है तो मिराय के हिट होने की संभावनाएं काफी ज्यादा बढ़ जाएंगी।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...