Baaghi 4 Box Office Collection Day 10: बागी 4 का खेल खत्म, दूसरे रविवार को फिल्म ने टेके घुटने

Table of Content

Baaghi 4 Box Office Collection Day 10: टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर सकी है। पहले वीकएंड के बाद फिल्म का बुरा हाल है। हालत कुछ ऐसी है कि यह फिल्म अब तक अपने बजट के करीब भी नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में फिल्म के हिट होने की उम्मीदें अब खत्म होती नजर आ रही हैं। आइए फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर एक नजर डाल लेते हैं।

Baaghi 4 Box Office Collection Day 9: बागी 4 हुई ढेर, नौवें दिन बेहद कम रही कमाई

पहले हफ्ते हुई औसत से नीचे कमाई

एक्शन से भरपूर फिल्म बागी 4 ने टिकट खिड़की पर 12 करोड़ रुपये की औसत शुरुआत की थी, लेकिन दिन बीतने के साथ-साथ फिल्म की हालत बिगड़ती चली गई। पहले हफ्ते में यह फिल्म 44.5 करोड़ की कमाई कर सकी। किसी भी बड़े बजट की फिल्म के लिए यह कमाई औसत से नीचे की मानी जाएगी।

Baaghi 4 Box Office Collection Day 8: फ्लॉप बागी 4 आठवें दिन हुई धराशायी

Baaghi 4 Box Office Collection Day 10

वहीं दूसरे वीकएंड में भी फिल्म की कमाई में कोई खास सुधार नजर नहीं आया है। शुक्रवार को यह फिल्म 1.25 करोड़ रुपये की कमाई कर सकी। वहीं, शनिवार को यह 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई। ताजा आंकड़ों के मुताबिक खबर लिखे जाने तक यानी रविवार की रात तक यह फिल्म 2.15 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी थी। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 49.75 करोड़ रुपये हो चुकी है।

Baaghi 4 Box Office Collection Day 7: बागी 4 पहले हफ्ते में ही हुई फ्लॉप!

जॉली एलएलबी 3 खड़ी करेगी मुश्किलें

आने वाले दिनों में बागी 4 की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं, क्योंकि इस शुक्रवार को जॉली एलएलबी 3 सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...