Mirai Box Office Collection Day 1: मिराय की बॉक्स ऑफिस पर चली आंधी, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Table of Content

Mirai Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर मिराय का जादू चल गया है। फिल्म को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में तेजा सज्जा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को देखने के बाद लोग इसके विजुअल इफेक्ट्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इसने कैसा कलेक्शन किया।

Mirai X Review: ‘मिराय’ ने पहले ही दिन मचाया धमाल, तेजा सज्जा की फिल्म का दर्शकों के दिलों पर राज

Mirai Box Office Collection Day 1

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये है। इतने कम बजट में शानदार वीएफएक्स देखकर हर कोई हैरान है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर बड़ा धमाल मचाया। शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 12 करोड़ रुपये का रहा। इस शानदार कलेक्शन के बाद उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह फिल्म अपनी लागत से ज्यादा कमाई कर लेगी।

दो दिन फिल्म के लिए महत्वपूर्ण

आने वाले दो दिन यानी शनिवार और रविवार को अगर फिल्म का कलेक्शन शानदार रहता है तो बॉक्स ऑफिस पर इसके हिट होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो तेजा सज्जा के अलावा फिल्म में मनोज मांचू, जगपति बाबू और श्रिया सरन जैसे सितारे भी नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन कार्तिक गट्टमनेनी ने किया है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...