Kirti Kulhari: नए साल पर कीर्ति कुल्हारी का रिश्ता हुआ कंफर्म, जानिए कौन है वो एक्टर

Table of Content

Kirti Kulhari: नया साल, नई शुरुआत और एक खूबसूरत लव स्टोरी सामने आ गई है। पॉपुलर वेब सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ के को-स्टार्स कीर्ति कुल्हारी और राजीव सिद्धार्थ ने 2026 की शुरुआत में अपना रिलेशनशिप पब्लिकली कन्फर्म कर दिया। दोनों की यह खबर फैंस को खुश कर रही है और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 28: ‘धुरंधर’ का तूफान 28वें दिन भी बरकरार, जानें कुल कमाई

Kirti Kulhari ने कंफर्म किया रिलेशनशिप

नए साल के पहले दिन दोनों ने इंस्टाग्राम पर साथ में कुछ कैंडिड और शानदार फोटोज शेयर कीं। इसके साथ कैप्शन में लिखा था, “एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है हैप्पी 2026 सबको।” यह पहली बार था जब दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल बनाया। इससे पहले नवंबर 2025 से अफवाहें चल रही थीं।

Ikkis Box Office Collection Day 1: ‘इक्कीस’ का बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कैसा रहा हाल? यहां जानें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kirti Kulhari (@iamkirtikulhari)

लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं

पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स की बधाइयों की बौछार हो गई। सीरीज की को-स्टार मानवी गगरू ने सबसे पहले कमेंट किया। उन्होंने लिखा, “हैपी न्यू ईयर लवलीज।” फैंस ने दिल वाले इमोजी भेजे। एक ने लिखा, “आप दोनों साथ बहुत अच्छे लग रहे हो।” दूसरे ने मजाक में कहा, “बहुत खुश हूं, लेकिन ये तो सिद्धि का पति था न?” बता दें कि सीरीज में राजीव का किरदार सिद्धि से जुड़ा था, इसलिए फैंस रील और रियल लाइफ को जोड़कर मजा ले रहे हैं।

Kirti Kulhari को लेकर नवंबर से लग रही थीं अटकलें

दोनों को लेकर अटकलें नवंबर से लगाई जा रही थीं। कीर्ति ने राजीव के कंधे पर सिर रखकर फोटो शेयर की थी, कैप्शन था “मेरी गर्दन का दर्द और आइसपैक।” दिवाली पर “हैपी दिवाली, लव” लिखा। एक स्टोरी में दोनों हाथ पकड़े दिखे। ये सब हिंट्स फैंस ने पकड़ लिए थे।कीर्ति ने पहले एक्टर साहिल सहगल से शादी की थी। लेकिन अब दोनों का तलाक हो चुका है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...