Dhurandhar Box Office Collection Day 30: ‘धुरंधर’ ने 30वें दिन भी मचाया गदर, जानें कलेक्शन

Table of Content

Dhurandhar Box Office Collection Day 30: धुरंधर की गाड़ी बॉक्स ऑफिस पर अभी दौड़ती नजर आ रही है। फिल्म सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 700 के बाद अब यह फिल्म 800 करोड़ी क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है। फिल्म की कहानी और कलाकारों की अदाकारी ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।

Kirti Kulhari: नए साल पर कीर्ति कुल्हारी का रिश्ता हुआ कंफर्म, जानिए कौन है वो एक्टर

30वें दिन का हाल (Dhurandhar Box Office Collection Day 30)

सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने 30वें दिन 11.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ये आंकड़ा शाम तक के शुरुआती शोज का है। रात तक इसमें बदलाव नजर आता रहेगा। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 758.85 करोड़ रुपये हो गया है। रिकॉर्ड के मामले में यह अब सिर्फ पुष्पा 2 से पीछे है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने हिंदी भाषा में 812.14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

Ikkis Box Office Collection Day 2: ‘इक्कीस का दूसरे दिन नहीं चला जादू, जानें कुल कमाई

800 करोड़ की ओर बढ़ रही धुरंधर

धुरंधर की कमाई देखकर दिग्गज भी हैरान है। एक महीने के बाद भी इस फिल्म की कमाई की रफ्तार कुछ खास कम नहीं हुई है। 29वें दिन फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। माना जा रहा है कि फिल्म पांच हफ्ते में 800 करोड़ रुये का आंकड़ा पार कर सकती है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो सभी कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है। रणवीर सिंह का एक्शन अवतार से लेकर अक्षय खन्ना के इंटेंस रोल तक ने दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाबी हासिल की है। फिल्म का निर्देशन उरी द सर्जिकल स्ट्राइक बनाने वाले आदित्य धर ने किया है। अब फैंस को धुरंधर 2 का इंतजार है जो ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 29: बॉक्स ऑफिस पर 29वें दिन भी गरजी ‘धुरंधर’, जानें कुल कलेक्शन

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...