Ikkis Box Office Collection Day 2: ‘इक्कीस का दूसरे दिन नहीं चला जादू, जानें कुल कमाई

Table of Content

Ikkis Box Office Collection Day 2: नए साल पर रिलीज हुई ‘इक्कीस‘ बॉक्स ऑफिस पर मुश्किलें झेल रही है। अगस्त्य नंदा की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 1971 की जंग के हीरो अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी दिखाती है। धर्मेंद्र की यह आखिरी फिल्म है, जबकि इसमें जयदीप अहलावत जैसे दमदार एक्टर भी हैं। श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी यह वार ड्रामा इमोशंस और देशभक्ति से भरी है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 28: ‘धुरंधर’ का तूफान 28वें दिन भी बरकरार, जानें कुल कमाई

दूसरे दिन का कलेक्शन (Ikkis Box Office Collection Day 2)

पहले दिन फिल्म ने करीब 7 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। न्यू ईयर के हिसाब से इस कमाई को संतोषजनक नहीं कहा जा सकता है। वहीं, सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 10.50 करोड़ रुपये हो गई है।

Ikkis Box Office Collection Day 1: ‘इक्कीस’ का बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कैसा रहा हाल? यहां जानें

क्या धुरंधर के सामने टिक पाएगी इक्कीस

फिल्म की सबसे बड़ी चुनौती ‘धुरंधर’ है। रणवीर सिंह की यह ब्लॉकबस्टर अभी भी थिएटर्स में छाई हुई है। ‘धुरंधर’ की वजह से ही ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई थी। अब भी ज्यादा शोज ‘धुरंधर’ को मिल रहे हैं। अगर दर्शकों की बातें अच्छी रहीं तो ‘इक्कीस’ वीकेंड में रिकवरी कर सकती है। फैंस अगस्त्य की परफॉर्मेंस, धर्मेंद्र के इमोशनल रोल और जयदीप की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं।

Don 3: ऋतिक रोशन ‘डॉन 3’ में नजर आएंगे या नहीं? असली सच्चाई यहां जानें

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...