Dhurandhar के लिए ‘किंग’ के निर्देशन ने एडवांस में बुक कर लिया टिकट, रणवीर सिंह ने कहा शुक्रिया

Table of Content

Dhurandhar: कल यानी 5 दिसंबर को रिलीज हो रही ‘धुरंधर’ को लेकर फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के बड़े नाम भी उत्साहित हैं। अब इस लिस्ट में ‘वॉर’,‘पठान’ और ‘किंग’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का नाम भी जुड़ गया है। सिद्धार्थ ने खुद टिकट बुक कर लिए हैं और सोशल मीडिया पर अपना एक्साइटमेंट शेयर किया है।

Dhurandhar की रिलीज से पहले यामी गौतम ने ‘ब्लैकमेल ट्रेंड’ पर खुलकर बोला, ऋतिक रोशन ने भी दिया साथ

Dhurandhar के लिए सिद्धार्थ हुए उत्साहित

सिद्धार्थ आनंद ने एक्स पर लिखा, “लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं! एडवांस में टिकट बुक कर लिए। सीट पर बैठने का इंतजार अब और नहीं हो पा रहा। अभी से पॉपकॉर्न तैयार रखो। टीम धुरंधर को ढेर सारी शुभकामनाएं!”

Indigo Glitch का शिकार बने सेलेब्स, Elvish Yadav ने फोटो साझा कर कसा तंज

रणवीर सिंह ने जताई खुशी

इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी । उन्होंने रिप्लाई में लिखा, “बहुत-बहुत शुक्रिया सर! आपको फिल्म देखते हुए देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं!” सिद्धार्थ आनंद बॉलीवुड के टॉप एक्शन डायरेक्टर्स में से एक हैं। उनकी ‘पठान’ और ‘फाइटर’ ने खूब धमाल मचाया था। अब वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ लेकर आ रहे हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Aukaat Ke Bahar vs Ekaki: ‘औकात के बाहर’ ने एकाकी को पछाड़ा, जानें कैसे एल्विश यादव निकले आशीष चंचलानी से आगे

5 दिसबंर को आएगी Dhurandhar

वहीं,  ‘धुरंधर’ की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज हैं। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 3 घंटे 34 मिनट की है। ट्रेलर देखकर लग रहा है कि एक्शन, ड्रामा और इमोशंस का जबरदस्त कॉकटेल है।

Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 7: तेरे इश्क में के आगे गुस्ताख इश्क को गुस्ताखी पड़ी भारी, सुपर फ्लॉप

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...