Jr NTR: एनटीआर का ‘ड्रैगन’ अवतार, जिम से वायरल हुई दमदार बॉडी, शर्टलेस फोटो देख फैंस के उड़े होश

Table of Content

Jr NTR: टॉलीवुड के मैन ऑफ मासेस जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी आने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ड्रैगन’ (अस्थायी नाम) को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘केजीएप’ फेम निर्देशक प्रशांत नील के साथ बन रही इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। सोमवार की सुस्ती दूर करने के लिए एनटीआर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है। इस फोटो में उनका फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन साफ देखा जा सकता है।

Jana Nayagan: ‘जन नायकन’ लीक कांड में बड़ा एक्शन, पुलिस ने दबोचे 6 मास्टरमाइंड

दिखा फौलादी शरीर

जिम से सामने आई इस तस्वीर में जूनियर एनटीआर (Jr NTR) अपनी पीठ दिखाते नजर आ रहे हैं। उनका शरीर पूरी तरह से मस्कुलर और वी-टैपर शेप में दिख रहा है। चौड़े कंधे और पतली कमर के साथ उनकी बैक मसल्स की शानदार परिभाषा उनके कड़े वर्कआउट की गवाही दे रही है। बैक डबल बाइसेप्स पोज में उनके हाथ और कंधे इतने सॉलिड दिख रहे हैं कि फैंस उन्हें असली एक्शन हीरो बता रहे हैं। उनकी बॉडी में फैट लेवल बहुत कम नजर आ रहा है जो यह बताता है कि उन्होंने अपनी डाइट और ट्रेनिंग पर कितनी कड़ी मेहनत की है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 26: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का विजय रथ, 1100 करोड़ के करीब पहुंची

शूटिंग जल्द होगी शुरू

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ रही थीं कि ‘ड्रैगन’ का अगला शेड्यूल टाल दिया गया है। हालांकि, फिल्म के मेकर्स ने इन चर्चाओं को पूरी तरह गलत करार देते हुए स्पष्ट किया है कि काम जोरों पर है। फिल्म का अगला हिस्सा जल्द ही शुरू होने वाला है। इसमें एनटीआर अपने इसी भारी-भरकम और एक्शन-रेडी अवतार में नजर आएंगे।

‘देवरा 2’ पर भी मिली बड़ी खुशखबरी

एनटीआर (Jr NTR) के फैंस के लिए खुशी दोगुनी होने वाली है। एक तरफ जहां ‘ड्रैगन’ की तैयारी चल रही है। वहीं, ‘देवरा 2’ की पाइपलाइन भी क्लियर हो गई है। जानकारी के अनुसार ‘देवरा 2’ की शूटिंग भी बहुत जल्द शुरू होने वाली है। आने वाले कुछ दिनों में मेकर्स इन दोनों ही बड़ी फिल्मों को लेकर कुछ और धमाका करने वाले अपडेट्स दे सकते हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...