Jana Nayagan: ‘जन नायकन’ लीक कांड में बड़ा एक्शन, पुलिस ने दबोचे 6 मास्टरमाइंड

Table of Content

Jana Nayagan: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और राजनेता दलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन‘ को लेकर चल रहा विवाद अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। पिछले हफ्ते फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की चौंकाने वाली घटना के बाद तमिलनाडु साइबर क्राइम पुलिस ने बिजली जैसी तेजी दिखाते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस केवीएन प्रोडक्शंस की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई ने पायरेसी करने वालों के बीच खौफ पैदा कर दिया है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 26: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का विजय रथ, 1100 करोड़ के करीब पहुंची

कैसे पड़ा डिजिटल ‘डाका’?

शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह कोई मामूली चोरी नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश थी। आरोपियों ने क्लाउड स्टोरेज प्लेटफॉर्म और टेलीग्राम के जरिए फिल्म (Jana Nayagan) का हाई-डेफिनिशन (एचडी) प्रिंट अवैध रूप से फैलाया था। पुलिस ने इनके पास से कई डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। सबसे बड़ा सवाल अब यह उठ रहा है कि क्या इस लीक के पीछे किसी अंदरुनी शख्स का हाथ है? पुलिस फिलहाल इसी एंगल से जांच कर रही है कि आखिर इतना सुरक्षित डेटा बाहर कैसे आया।

Patna Se Pakistan 2: ‘पटना से पाकिस्तान 2’ से निरहुआ का फर्स्ट लुक आउट, क्या फिर मचेगा बॉक्स ऑफिस पर गदर?

मेकर्स के सामने बड़ी चुनौती

फिल्म (Jana Nayagan) लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसकी शिकायत की, जिससे मेकर्स की चिंता बढ़ गई थी। अब नुकसान की भरपाई के लिए मेकर्स फिल्म को जल्द से जल्द रिलीज करने की योजना बना रहे हैं ताकि दर्शकों का उत्साह ठंडा न पड़े। हालांकि, राह इतनी आसान नहीं है। फिल्म के सामने अभी सेंसर प्रक्रिया को पूरा करने और आगामी चुनावों की तारीखों के बीच तालमेल बिठाने की बड़ी चुनौती है।

बड़े सितारों से सजी है ‘जन नायकन’

विजय की यह फिल्म (Jana Nayagan) इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और विलेन के रूप में बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। फिल्म को खास बनाने के लिए लोकेश कनगराज और नेल्सन जैसे दिग्गज निर्देशकों के कैमियो भी रखे गए हैं। अनिरुद्ध रविचंदर के संगीत से सजी इस फिल्म को तेलुगु में ‘जन नायकडू’ के नाम से रिलीज किया जाएगा। सिनेमा जगत के जानकारों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से पायरेसी पर लगाम लगेगी, लेकिन मेकर्स के लिए असली चुनौती अब फिल्म को सुरक्षित तरीके से थिएटर तक पहुँचाना है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...
Salman Khan

Salman Khan की फिल्म ‘SVC63’ का एक्शन मोड ऑन, जानिए गोरेगांव शेड्यूल की पूरी जानकारी

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म SVC63 (वर्किंग टाइटल) के एक नए और बेहद अहम पड़ाव में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म के बिजनेस और फीस से जुड़ी खबरों के बीच अब पूरा ध्यान इसके ग्रैंड प्रोडक्शन और एक्शन पर शिफ्ट हो गया है। वामशी पैदिपल्ली के निर्देशन में...