Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 26: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का विजय रथ, 1100 करोड़ के करीब पहुंची

Table of Content

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 26: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2‘ का जलवा थमने का नाम नहीं ले रहा है। रणबीर सिंह स्टारर यह फिल्म हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। अब यह भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े मुकाम 1100 करोड़ी क्लब के बेहद करीब पहुंच गई है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ देखकर ट्रेड पंडित भी हैरान हैं, क्योंकि चौथे हफ्ते में भी दर्शक इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।

Patna Se Pakistan 2: ‘पटना से पाकिस्तान 2’ से निरहुआ का फर्स्ट लुक आउट, क्या फिर मचेगा बॉक्स ऑफिस पर गदर?

रविवार को बड़ा सैलाब

फिल्म के लिए बीता रविवार (25वां दिन) किसी वरदान से कम साबित नहीं हुआ। छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर जबरदस्त उछाल दर्ज की। रविवार को फिल्म ने 14.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर सबको चौंका दिया। इस आंकड़े ने साबित कर दिया है कि आईपीएल के बावजूद ‘धुरंधर 2’ का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

Asha Bhosle Death: आशा भोसले के निधन पर गमगीन हुआ देश, पीएम मोदी से लेकर अक्षय कुमार तक ने जताया शोक

26वें दिन की कैसी रही शुरुआत? (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 26)

आज फिल्म का 26वां दिन है और सोमवार होने के बावजूद फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत रखी है। शुरुआती आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने सुबह के शोज में 13 लाख रुपये से अपना खाता खोला है। हालांकि, यह केवल शुरुआती रुझान हैं और उम्मीद की जा रही है कि शाम और रात के शोज के बाद यह आंकड़ा काफी ऊपर जाएगा।

1100 करोड़ की ओर कदम

रविवार की बंपर कमाई के साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 1083.80 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े पर पहुंच गया है। अब फिल्म को 1100 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने के लिए मात्र कुछ ही करोड़ रुपयों की जरूरत है। जिस तरह से फिल्म प्रदर्शन कर रही है उसे देखकर लगता है कि इसी हफ्ते ‘धुरंधर 2’ यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेगी।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...