Asha Bhosle Death: आशा भोसले के निधन पर गमगीन हुआ देश, पीएम मोदी से लेकर अक्षय कुमार तक ने जताया शोक

Table of Content

Asha Bhosle Death: भारतीय संगीत के एक स्वर्णिम अध्याय का आज अंत हो गया। रविवार, 12 अप्रैल 2026 को दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले ने 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर ने न केवल संगीत जगत, बल्कि देश के हर कोने में शोक की लहर दौड़ दी है। शनिवार को उन्हें थकावट और संक्रमण के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी और आशा जी के बेटे आनंद भोसले ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की है। उनके निधन पर देश के प्रधानमंत्री से लेकर सिनेमा के दिग्गजों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Asha Bhosle Passes Away: नहीं रहीं मशहूर सिंगर आशा भोसले, 92 साल की उम्र में हुआ निधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया गहरा दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने आशा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “आशा भोसले जी के निधन से गहरा दुख हुआ है, जो भारत की अब तक की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक थीं। दशकों तक फैली उनकी असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर के अनगिनत दिलों को छुआ। उनकी आवाज में कालजयी प्रतिभा थी। उनके साथ मेरी जो बातचीत हुई है, मैं उसे हमेशा संजोकर रखूंगा। उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। वह पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत लोगों के जीवन में हमेशा गूंजते रहेंगे।”

हेमा मालिनी ने याद किया भावनात्मक रिश्ता

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए कहा, “आशा ताई नहीं रहीं। मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि इतनी जिंदादिल शख्सियत, जिन्होंने अपने गानों में इतनी जीवंतता और चरित्र भर दिया था वो हमें गमगीन छोड़कर चली गई हैं। यह मेरे लिए विशेष रूप से कठिन है, क्योंकि मेरा आशा जी के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने अपनी अनूठी आवाज और शैली से मेरे कई गानों को इतना लोकप्रिय बनाया है। मेरा लता जी और आशा जी दोनों के साथ बहुत ही खास रिश्ता था। दोनों ने ही फिल्म उद्योग में मेरे उत्थान में बहुत बड़ा योगदान दिया है। यह महाराष्ट्र और पूरे भारत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती और न ही कोई उनकी जगह ले सकता है।”

अक्षय कुमार और जूनियर एनटीआर की भावुक विदाई

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “आशा भोसले जी के निधन से मुझे जो दुख हुआ है, उसे व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। उनकी सुरीली आवाज हमेशा-हमेशा के लिए अमर रहेगी। ओम शांति।”

वहीं, दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने आशा जी की विरासत को नमन करते हुए कहा,”आशा भोसले जी के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ। उनकी जादुई आवाज दशकों तक भारतीय सिनेमा की धड़कन रही और करोड़ों दिलों को छुआ। वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गई हैं जो पीढ़ियों तक जीवित रहेगी और उन्हें हमेशा सम्मान और प्यार के साथ याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

कल होगा अंतिम संस्कार

आशा भोसले के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कल, यानी सोमवार सुबह 11 बजे उनके लोअर परेल स्थित निवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। संगीत की यह अमर आवाज भले ही आज खामोश हो गई हो, लेकिन उनके हजारों सदाबहार गीत हमेशा हमारे बीच जीवित रहेंगे।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...