Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7: जॉली एलएलबी 3 जमकर छाप रही है नोट, जानें गुरुवार का कलेक्शन

Table of Content

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7: जॉली एलएलबी 3 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर जारी है। इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। यही वजह है कि पहले वीकएंड के बाद वीकडेज में भी यह फिल्म अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6: जॉली एलएलबी 3 की मजबूत पकड़ बरकरार, जानें छठे दिन का कलेक्शन

Jolly LLB 3 Box Office Collection

जॉली एलएलबी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 12.5 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी। वहीं, दूसरे दिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से इस फिल्म के कलेक्शन में 60 फीसदी का उछाल देखने को मिला। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 20 करोड़ रुपये रहा। रविवार को फिल्म की रफ्तार और तेज हो गई और इसने 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला। सोमवार को फिल्म की कम कमाई स्वभाविक थी। चौथे दिन इस फिल्म ने 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, पांचवें दिन फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर उछाल नजर आया। मंगलवार को इस फिल्म ने 6.5 करोड़ रुपये का कारोबार कर सभी को चौंका दिया। छठे दिन भी फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत नजर आई। बुधवार को फिल्म ने 4.2 करोड़ रुपये की कमाई की।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Worldwide Day 4: जॉली एलएलबी 3 का जलवा, वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के करीब पहुंची

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने गुरुवार को मजबूत शुरुआत की है। शाम तक इस फिल्म ने 3.64 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। फिलहाल फिल्म की कुल कमाई अभी तक 73.64 करोड़ रुपये हो गई है।

They Call Him OG Box Office Collection Advance Booking: दे कॉल हिम ओजी की एडवांस बुकिंग में रिकॉर्डतोड़ कमाई

सितारों ने अदाकारी से जीता दिल

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी वकील की भूमिका में हैं। वहीं, सौरभ शुक्ला जज के किरदार में हैं। गजराज राव इस फिल्म में विलेन बने हैं। हुमा कुरैशी, अमृता राव और सीमा बिस्वास ने भी फिल्म में अच्छी अदाकारी की है। फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है।

Mirai Box Office Collection Worldwide: मिराय बनी 12 दिन में ब्रह्मांड ब्लॉकबस्टर, जानें वर्ल्डवाइड कमाई

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...