Crew 2: क्रू 2 की तैयारी शुरू, करीना कपूर की धमाकेदार वापसी, क्या कृति और तब्बू भी आएंगी नजर?

Table of Content

Crew 2: साल 2024 में करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू की तिकड़ी ने फिल्म क्रू से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। रिया कपूर और एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म न थिएटर्स में हिट रही थी। साथ ही यह फिल्म दर्शकों के दिलों में भी छा गई थी। अब पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार रिया और एकता क्रू को एक फ्रेंचाइजी में बदलने की तैयारी कर रही हैं। क्रू 2 की प्लानिंग शुरू हो चुकी है और करीना कपूर इसमें वापसी के लिए तैयार हैं। हालांकि, कृति और तबू की वापसी पर अभी सस्पेंस बरकरार है।

आर्यन की The Bads of Bollywood पर मानहानि का केस, समीर वानखेड़े ने शाहरुख और बेटे पर ठोका 2 करोड़ का दावा

Crew 2 की तैयारी शुरू

क्रू एक मजेदार हाइस्ट कॉमेडी थी, जिसमें तीन एयर होस्टेस की जिंदगी में हंसी, ड्रामा और धमाकेदार ट्विस्ट थे। फिल्म की कामयाबी ने इसके सीक्वल की राह खोल दी। एक सूत्र ने बताया, “क्रू में फ्रेंचाइजी बनने की जबरदस्त संभावना है। रिया और एकता की टीम ने कई आइडियाज पर मंथन किया और आखिरकार एक ऐसी कहानी पर सहमति बनी, जो क्रू 2 को और रोमांचक बना सकती है।”इस बार कहानी में नया ट्विस्ट होगा जो दर्शकों को फिर से बांधे रखेगा। स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है और जल्द ही पूरी कहानी तैयार होगी।

They Call Him OG Box Office Collection Day 1: ‘ओजी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, जानें कलेक्शन

करीना की वापसी पक्की

सूत्रों के मुताबिक क्रू की मूल तिकड़ी में से सिर्फ करीना कपूर की वापसी पक्की है। वह Crew 2 के लिए उत्साहित हैं और पूरी स्क्रिप्ट सुनने के बाद फिल्म को फाइनली साइन करेंगी। हालांकि, कृति सेनन और तब्बू के किरदारों पर अभी सवाल बना हुआ है। क्या वे वापस आएंगी या फिर दो नई टॉप एक्ट्रेसेस को कास्ट किया जाएगा? सूत्र ने बताया, “प्लान है कि क्रू 2 में तीन ए-लिस्ट एक्ट्रेसेस होंगी। करीना का रोल फाइनल है, लेकिन बाकी दो किरदारों का खुलासा अभी नहीं हुआ है।” यह सस्पेंस फैंस के बीच उत्साह बढ़ा रहा है। क्या नई जोड़ी में कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण या प्रियंका चोपड़ा जैसी कोई स्टार होगी? यह देखना दिलचस्प होगा।

OG Review on X: कैसी है पवन कल्याण की ओजी? सोशल मीडिया पर लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...