आर्यन की The Bads of Bollywood पर मानहानि का केस, समीर वानखेड़े ने शाहरुख और बेटे पर ठोका 2 करोड़ का दावा

Table of Content

The Bads of Bollywood: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही धूम मचा दी। हालांकि, एक एपिसोड ने विवाद खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने एक कैरेक्टर को पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े से जोड़ दिया, जिसने विवाद को जन्म दे दिया। वानखेड़े ने 2021 के कथित ड्रग केस में आर्यन को गिरफ्तार किया था। अब इस ‘मजाक’ पर भड़कते हुए वानखेड़े ने आर्यन और उनके पिता शाहरुख खान पर 2 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल इस याचिका ने बॉलीवुड और कानूनी दुनिया में हलचल मचा दी है।

They Call Him OG Box Office Collection Day 1: ‘ओजी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, जानें कलेक्शन

किस सीन पर हुआ विवाद?

The Bads of Bollywood का पहला एपिसोड ही सुर्खियों में आ गया है। इसमें एक जोरदार अफसर दिखाया गया है जो सफेद शर्ट और काली पैंट में बॉलीवुड पार्टी पर छापा मारता है। वह चिल्लाता है, “ड्रग्स ने इस देश को बर्बाद कर दिया है!” फिर एक लड़के को नशा करते देख गिरफ्तार करने की कोशिश करता है, लेकिन जब पता चलता है कि वह बॉलीवुड का नहीं है तो निराश हो जाता है और पास खड़े एक एक्टर को बिना वजह पकड़ लेता है। यूजर्स ने तुरंत इसे वानखेड़े का कार्टूनिश रूप बताया।

OG Review on X: कैसी है पवन कल्याण की ओजी? सोशल मीडिया पर लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं

समीर वानखेड़े ने लगाए गंभीर आरोप

वानखेड़े ने याचिका में कहा कि The Bads of Bollywood सीरीज झूठी, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक है। उन्होंने दावा किया कि यह एंटी-ड्रग एजेंसियों की गलत और नेगेटिव तस्वीर पेश करती है, जिससे कानून प्रवर्तन संस्थाओं पर जनता का भरोसा कम होता है। समीर वानखेड़े का आरोप है कि सीरीज जानबूझकर बनाई गई है, ताकि मेरी इमेज को नुकसान पहुंचे। याचिका में नेटफ्लिक्स, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी), गौरी खान और आर्यन को भी नामजद किया गया है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली है, और सुनवाई की तारीख तय हो सकती है।

2021 का है मामला

यह विवाद 2021 के ड्रग केस से जुड़ा है। वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी ने मुंबई के एक क्रूज पर छापा मारा था। इसके बाद आर्यन सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आर्यन को 25 दिन जेल में बिताने पड़े, लेकिन बाद में सभी आरोप हटा लिए गए। वानखेड़े पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और उन्हें केस से हटा दिया गया था।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...