Ikkis की रिलीज डेट टली, क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने लिया फैसला

Table of Content

Ikkis: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की बहुप्रतीक्षित वार ड्रामा इक्कीस की रिलीज डेट बदल गई है। पहले यह क्रिसमस यानी 25 दिसंबर 2025 को आने वाली थी, लेकिन अब फिल्म 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इस तरह यह नए साल की सबसे पहली बड़ी बॉलीवुड फिल्म होगी।

क्या Pakistan में रिलीज हो गई Dhurandhar? यहां जानें पूरी बात

टल गई Ikkis की रिलीज

मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “इस नए साल खुद को हिम्मत का तोहफा दो। फाइनल ट्रेलर इस वीकेंड थिएटर में आएगा। मशहूर डायरेक्टर श्रीराम राघवन की पहली वार फिल्म में नया अध्याय शुरू हो रहा है। भारत के सबसे युवा परम वीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी। कुछ हीरो जल्दी चले जाते हैं। हिम्मत को सिनेमाघर में महसूस करें। इक्कीस 1 जनवरी 2026 को रिलीज।”

क्या Dhurandhar के सामने Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri को रिलीज कर मेकर्स कर रहे बड़ी गलती?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

क्लैश से बचने के लिया फैसला

प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने यह फैसला बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए लिया। पहले हिंदी मीडियम और छावा जैसी फिल्मों में भी ऐसा करके उन्हें सफलता मिली थी। अब इक्कीस को दर्शकों तक पहुंचने का पूरा मौका मिलेगा। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन कर रहे हैं। वह थ्रिलर फिल्मों के लिए मशहूर हैं। यह उनकी पहली वार फिल्म है। कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। यह सबसे कम उम्र के परम वीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की बहादुरी की दास्तान बताती नजर आएगी।अगस्त्य के अलावा फिल्म में जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया, सिकंदर खेर जैसे कलाकार हैं। खास बात यह कि दिग्गज धर्मेंद्र की यह आखिरी फिल्म होगी, जो उनके निधन के बाद रिलीज हो रही है। इससे फिल्म में भावुकता और बढ़ गई है।

Homebound ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट, करण जौहर हुए भावुक

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...