Homebound ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट, करण जौहर हुए भावुक

Table of Content

Homebound: भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। नीरज घेवान की निर्देशित फिल्म होमबाउंड को 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। इस फिल्म में ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह भारत की ओर से ऑस्कर की दौड़ में शामिल होने वाली मजबूत दावेदारों में से एक है।

Akhanda 2 Thaandavam Box Office Collection Day 6: छठे दिन फ्लॉप हुई ‘अखंडा 2’, जानें कुल कलेक्शन

करण ने Homebound के लिए कही ये बात

फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर इस खबर से बेहद खुश और भावुक हैं। अपनी धर्मा प्रोडक्शंस की इस फिल्म के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर दिल छूने वाला पोस्ट लिखा। करण ने कहा, “मुझे शब्द नहीं मिल रहे कि मैं होमबाउंड की इस जर्नी पर कितना गर्व, खुशी और उत्साह महसूस कर रहा हूं। हम सब धर्मा प्रोडक्शंस वाले खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास ऐसी महत्वपूर्ण फिल्म है।” उन्होंने डायरेक्टर नीरज घेवान को खास तौर पर शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा, “थैंक यू नीरज, आपने हमारे इतने सपने सच कर दिए। कान फिल्म फेस्टिवल से लेकर ऑस्कर शॉर्टलिस्ट तक…यह सफर अविश्वसनीय रहा है!” करण ने पूरी कास्ट, क्रू और टीम को भी इस पोस्ट के जरिए प्यार भेजा।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 6: ‘किस किसको प्यार करूं 2’ छह दिनों में ही हुई फ्लॉप!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

कब होगा ऑस्कर का आयोजन?

ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट में होमबाउंड के अलावा दुनियाभर की 15 फिल्में हैं। जैसे अर्जेंटीना की बेलेन, ब्राजील की द सीक्रेट एजेंट, फ्रांस की इट वॉज जस्ट एन एक्सीडेंट और साउथ कोरिया की नो अदर चॉइस। अब असली नॉमिनेशन की घोषणा 22 जनवरी 2026 को होगी। अवॉर्ड सेरेमनी 15 मार्च 2026 को होगी। फिल्म पहले कान में भी सराही जा चुकी है। यह एक गहरी और संवेदनशील कहानी है जो भारतीय समाज को छूती है। अगर आपने अभी इसे नहीं देखी तो नेटफ्लिक्स पर इसे देख सकते हैं।

Dhurandhar Box Office Collection Day 13 Live: धुरंधर ने 13वें दिन धुआं-धुआं किया बॉक्स ऑफिस

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...