क्या Dhurandhar के सामने Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri को रिलीज कर मेकर्स कर रहे बड़ी गलती?

Table of Content

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: बॉलीवुड के चहेते स्टार कार्तिक आर्यन लंबे समय बाद एक प्योर रोमांटिक कॉमेडी लेकर आ रहे हैं। फिल्म का नाम है तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी। आखिरी बार उन्हें हॉरर-कॉमेडी भूल भुलैया 3 में देखा गया जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अब कार्तिक और अनन्या पांडे की यह जोड़ी क्रिसमस पर थिएटर में धमाल मचाने वाली है।

Homebound ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट, करण जौहर हुए भावुक

क्रिसमस पर रिलीज हो रही Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri

फिल्म की रिलीज डेट 25 दिसंबर 2025 है। इस फिल्म के डायरेक्टर समीर विद्वांस हैं, जिन्होंने पहले कार्तिक के साथ सत्यप्रेम की कथा बनाई थी। कहानी एक आम लेकिन मजेदार लव स्टोरी की है, जहां प्यार, हंसी और परिवार की दखलंदाजी सब कुछ है। फिल्म का बजट करीब 90 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हिट होने के लिए इसे कम से कम 150-200 करोड़ कमाने होंगे। क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियां हैं तो फैमिली ऑडियंस आने की उम्मीद है।

Akhanda 2 Thaandavam Box Office Collection Day 6: छठे दिन फ्लॉप हुई ‘अखंडा 2’, जानें कुल कलेक्शन

क्या मेकर्स ले रहे बड़ा रिस्क?

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रिलीज का समय सही है? दरअसल, इन दिनों धुरंधर का तूफान चल रहा है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और माधवन वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रही है। अभी तक 400 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है और लोग बार-बार थिएटर जा रहे हैं। धुरंधर के सामने आई कई फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं। किस किसको प्यार करूं और अखंडा 2 के हिंदी वर्जन का हाल धुरंधर के सामने काफी बुरा रहा। देशभक्ति और एक्शन से भरी इस फिल्म की लहर इतनी तेज है कि दर्शक फिलहाल कुछ और देखने के मूड में नहीं हैं। इसलिए एक रोम-कॉम के लिए यह मुश्किल भरा वक्त हो सकता है।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 6: ‘किस किसको प्यार करूं 2’ छह दिनों में ही हुई फ्लॉप!

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri के लिए है बड़ी चुनौती

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri का ट्रेलर कल यानी 18 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। अगर ट्रेलर हिट हुआ और लोगों को ताजगी महसूस हुई तो शायद फिल्म अपनी जगह बना ले। कार्तिक-अनन्या की केमिस्ट्री पहले पति पत्नी और वो में पसंद की गई थी। फिल्म के गाने भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं।अब देखना यह है कि मेकर्स धुरंधर की रफ्तार देखकर डेट आगे बढ़ाते हैं या क्रिसमस पर ही क्लैश करते हैं। फैंस तो उत्साहित हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस की जंग रोचक होगी।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...