Housefull 5 Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल 5 का तहलका, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

Table of Content

Housefull 5 Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। इस हंसी-मजाक और रहस्य से भरी कॉमेडी थ्रिलर ने रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई की रफ्तार कम नहीं हुई और यह सिनेमाघरों में धूम मचाती नजर आ रही है।

Housefull 5: मास्क पहनकर सिनेमाघरों के बाहर पहुंचे अक्षय कुमार, पहचान नहीं सके लोग, देखें वीडियो

Housefull 5 Box Office Collection

‘हाउसफुल 5’ ने 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज की। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने और जोर पकड़ा। शनिवार को 29.17% की उछाल के साथ फिल्म ने 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह आंकड़ा दर्शाता है कि दर्शक इस फिल्म को कितना पसंद कर रहे हैं।

Housefull 5 Box Office Collection Worldwide: हाउसफुल 5 ने दुनियाभर लाया तूफान, कमाए इतने करोड़ रुपये

Housefull 5 Box Office Collection Day 3

रविवार को ‘हाउसफुल 5’ की कमाई का सिलसिला और तेज हुआ। तीसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह, तीन दिनों में फिल्म ने 87 करोड़ रुपये कमाई कर ली है। यह प्रदर्शन इस फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता को बयां करता है।

‘हाउसफुल 5’ की खासियत

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं कड़ी है। इस बार कहानी एक क्रूज शिप पर सेट है, जहां एक अरबपति की हत्या के बाद हंसी और रहस्य का तड़का लगता है। फिल्म की सबसे अनोखी बात इसका डबल क्लाइमेक्स है। ‘हाउसफुल 5A’ और ‘हाउसफुल 5B’ के रूप में दो अलग-अलग अंत वाली यह फिल्म दर्शकों के लिए नया अनुभव लेकर आई है। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, जॉनी लीवर जैसे सितारे हैं, जिनके कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा और चित्रांगदा सिंह जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में चार चांद लगाए हैं।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...