Housefull 5 Advance Booking: ‘हाउसफुल 5’ की धमाकेदार शुरुआत, एडवांस बुकिंग में कर डाली इतनी कमाई

Table of Content

Housefull 5 Advance Booking: बॉलीवुड की सबसे मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ का पांचवां भाग यानी ‘हाउसफुल 5’ रिलीज से पहले ही चर्चा में छाया हुआ है। अक्षय कुमार के नेतृत्व वाली इस मल्टी-स्टारर फिल्म का प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। फिल्म की टीम दर्शकों का उत्साह बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। इस बीच ‘हाउसफुल 5’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Housefull 5: ‘हाउसफुल 5’ की लिमिटेड एडवांस बुकिंग शुरू, पहली बार दो अलग वर्जन चुनने का मौका

एडवांस बुकिंग में मचा रही धमाल

एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े धमाल मचाने का संकेत दे रहे हैं। सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के अनुसार Housefull 5 की एडवांस बुकिंग ने शानदार शुरुआत की है। पहले हिंदी संस्करण के लिए 3597 शो में 8165टिकट बिक चुके हैं, जिससे 30.4 लाख रुपये की कमाई हुई है। वहीं, दूसरे संस्करण के लिए 2804 शो में 6293 टिकट बिके हैं, जिससे 24.1 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ है। इस तरह कुल एडवांस बुकिंग से अब तक 54.56 लाख रुपये की कमाई हो चुकी है। अगर ब्लॉक सीटों को शामिल करें तो यह आंकड़ा 3.04करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म को रिलीज होने में अभी पांच दिन बाकी है। ऐसे में उम्मीद है कि यह आंकड़ा और भी कहीं आगे जाएगा।

Housefull 5: ‘हाउसफुल 5’ के इन सीन पर चली सेंसर की कैंची, जानिए कितनी लंबी बनी फिल्म

फिल्म में होंगे दो क्लाइमैक्स

Housefull 5 में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी और सोनम बाजवा जैसे सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हंसी, सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री का तड़का होगा। खास बात यह है कि फिल्म में दो अलग-अलग क्लाइमेक्स होंगे जो दर्शकों को हर शो में नया अनुभव देंगे।

Akshay Kumar: ‘हाउसफुल 5’ ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में अक्षय ने परेश रावल को बताया दोस्त, बोले- हम 32 साल से…

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...